विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ
एन्थ्रोपोलोजी – मानव प्रजातियों का अध्ययन
एस्ट्रोलॉजी – विभिन्न ग्रहों का मानव जीवन पर प्रभाव का अध्ययन
एरोनॉटिक्स – वायुयानसम्बन्धी सभी तथ्यों का अध्ययन
ऐकोस्टिक्स – ध्वनि से सम्बन्धित विज्ञान
सिरैमिक्स – चीनी मिट्टी के बर्तन निर्माण की विधि
कीमोथिरेपी – रासायनिक यौगिकों से कैंसर जैसे रोगों का उपचार
क्रायोजेनिक्स – निम्नताप पर वस्तुओं के गुणों एवं परिघटनाओं का अध्ययन
एक्सो बायोलॉजी – पृथ्वी के अतिरिक्त अन्य ग्रहों पर जीवन की संभावनाओं का अध्ययन
एस्थेटिक्स – सौन्दर्य शास्त्र का अध्ययन
इथोलोजी – जंतुओं के व्यवहार के अध्ययन का विज्ञान
इपीग्राफी – शिलालेख सम्बन्धी ज्ञान का अध्ययन
जेनेटिक्स – जीवों की वंश परम्परा का अध्ययन अर्थात् आनुवंशिकी
हाइड्रोपैथी – जल से रोगों की चिकित्सा
हाईजीन – स्वास्थ्य की देखभाल करने वाला विज्ञान
होलोग्राफी – लेसर पुन्ज से त्रिविमीय चित्र बनाने वाली एक विधि
होरोलॉजी – समय मापने से सम्बन्धी विज्ञान
हिस्टोलॉजी – ऊतकों के बारे में अध्ययन
हीलियोथिरैपी – सूर्य की किरणों से रोगों का उपचार
माइकोलॉजी – कवकों का अध्ययन
मेट्रोलॉजी – माप विज्ञान कहा जाता है
न्यूमिसमैटिक्स – सिक्कों के अध्ययन का विज्ञान
ओडोण्टोग्राफी – दांतों का अध्ययन
आर्थोपीडिक्स – विकलांगता का अध्ययन
पोमोलॉजी – फलों का अध्ययन
फिलैटेली – टिकट एकत्रित करने की प्रवृत्ति एवं कला का अध्ययन
फोनेटिक्स – स्वर-ध्वनि का अध्ययन
फाइकोलॉजी – शैवालों का अध्ययन
टेलीपैथी – मानसिक दूरसंवेदन की प्रक्रिया का अध्ययन
वाइरोलॉजी – वायरस का अध्ययन