करंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | किसी भी महीने की करंट अफेयर्स उस महीने में देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी देते है | भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं। जो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिलवाने में महतवपूर्ण भूमिका निभाता है | हम यहां सितंबर माह की हिंदी करंट अफेयर्स देखेंगे |

  • केंद्र सरकार ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर एक कमेटी का गठन किया है, इसके अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को बनाये गये है |
  • 2 सितंबर 2023 को इसरो ने आदित्य-एल1 मिशन लॉन्च किया है | L1 का मतलब ‘लाग्रेंज बिंदु 1’ है. कोई लाग्रेंज बिंदु अंतरिक्ष में वो स्थान हैं, जहां दो बड़े पिंडों (सूर्य-पृथ्वी) का गुरुत्वाकर्षण आपस में बैलेंस हो जाता है.
  • कर्नाटक राज्य ने हाल ही में महिलाओं के लिए गृह लक्ष्मी योजना शुरू की है | जिसके अंतर्गत घर की मुखिया महिलाओं को 2,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करती है ।
  • भारत ग्लोबल इंडिया एआई 2023 सम्मेलन के पहले संस्करण की मेजबानी करेगा |
  • गुजरात के काकरापार में भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित 700 मेगावाट के परमाणु ऊर्जा संयंत्र ने पूरी क्षमता से परिचालन शुरू की गयी है | 
  • असम में राज्य के सबसे नॉटिल लॉन्गओवर का उद्घाटन किया गया, जिसकी लंबाई 2.63 किमी है।
  • ज्यूरिख डायमंड लीग चैंपियनशिप 2023 में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता |
  • चंद्रयान-3 की उल्टी गिनती को आवाज देने वाले वैज्ञानिक एन वलारामथी का निधन हो गया |
  • थर्मन शनमुगरत्नम को सिंगापुर के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है |
  • जिम्बाब्वे के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक का निधन हो गया |
  • डूरंड कप 2023 का खिताब मोहन बागान सुपर जाइंट टीम ने जीता | मोहन बागान सुपर जाइंट टीम ने  ईस्ट बंगाल के ख़िलाफ़ जीत दर्ज कर रिकॉर्ड 17वां ख़िताब अपने नाम किया। 
  • G20 शिखर सम्मेलन की चौथी और अंतिम शेरपा बैठक मेवात (हरियाणा) में आयोजित की जा रही है।
  • जकार्ता में 5 से 7 सितंबर तक 43वां आसियान शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा |
  • इन्वेस्टर ग्लोबल समिट का आयोजन देहरादून मैं किया गया |
  • भारत ने पुरुष हॉकी 5वीं बार एशिया कप का खिताब जीता | एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया |
  • भारत के पहले AI-संचालित एंटी-ड्रोन सिस्टम का नाम इंद्रजाल है | यह प्रति यूनिट 4000 वर्ग किमी तक की प्रभावशाली कवरेज रेंज प्रदान करता है, जो विभिन्न प्रकार के ड्रोन के खिलाफ व्यापक सुरक्षा प्रदान करता है।
  • लोकेश सूजी को इंटरनेशनल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन का सदस्य चुना गया है |
  • शिक्षक दिवस 2023 के मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिया गया |
  • क्लाउडदैट को एशिया और भारत के लिए वर्ष 2023 का माइक्रोसॉफ्ट सुपरस्टार अवार्ड दिया गया है | 
  • एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम ने छठा स्थान हासिल किया | 
  • केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘शिक्षकों और उद्यमियों’ को सशक्त बनाने के लिए मेटा के साथ समझौता किया है | 
  • देश का पहला सौर शहर सांची (मध्य प्रदेश) है | सांची भारत का पहला ‘सोलर सिटी’ बन गया है,  2,000 साल से भी ज्यादा पहले बनाए गए स्तूप, मठों, मंदिरों और स्तंभों के लिए जाना जाता है | 
  • भारत की अध्यक्षता में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में 09 देशों को ‘अतिथि देश’ के रूप में आमंत्रित किया गया है | ये देश हैं- बांग्लादेश, मिस्र, मॉरिशस, नीदरलैंड्स, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और यूएई.
  • 19वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल के आधिकारिक प्रायोजक के रूप में अमूल नामित किया गया है | 
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारतीय  इंडसइंड बैंक के साथ प्रायोजन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं | 
  • हिताची भुगतान सेवा द्वारा भारत का पहला यूपीआई एटीएम लॉन्च किया गया है |
  • फ़ोटोग्राफ़र ऑफ़ द ईयर 2023 प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ फ़ोटोग्राफ़ी पुरस्कार से जैक झी (बैल को जीन्स से पकड़ें) को सम्मानित किया गया है |
  • G20 शिखर सम्मेलन 2023 का विषय एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य है |
  • NASSCOM के नए अध्यक्ष के रूप में राजेश नांबियार चुना गया है | 
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में औद्योगिक विकास योजना के लिए 1164.53 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है | 
  • 20वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन जकार्ता में आयोजित किया जा रहा है | 
  • इंडिया पोस्ट ने ई-कॉमर्स निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए शिपरॉकेट कंपनी के साथ साझेदारी की है | 
  • इंडिया ड्रोन शक्ति-2023 का आयोजन गाजियाबाद शहर में किया जाएगा | गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में स्थित है | 
  • बाबर आजम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं | 
  • तमिलनाडु के सलेम जिले के साबूदाना को हाल ही में जीआई टैग दिया गया है | 
  • ‘एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23’ की मेजबानी मिस्र कर रहा है | ये एक्सरसाइज अमेरिका और मिस्र के बीच होती है |
  • पेड्रो सांचेज़ स्पेन के राष्ट्रपति हैं जो कोविड19 पॉजिटिव होने के कारण भारत में जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे | 
  • 12 वैज्ञानिकों को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2022 के लिए के लिए चुना गया है | 
  • नई दिल्ली G20 शिखर सम्मेलन के दौरान अफ़्रीकी संघ को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है | 
  • SAFF U-16 चैंपियनशिप 2023 का खिताब भारत  ने जीता | SAFF U-16 चैंपियनशिप 2023 का खिताब भारत  ने जीता | भारत  ने  फाइनल में बांग्लादेश को हराया |   
  • एशियाई तट रक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक इस्तांबुल में आयोजित की गई |  
  • नई दिल्ली G-20 के दौरान भारत ने ब्राज़ील को जी20 बैठक की अध्यक्षता सौंपी है | G-20 की अगली बैठक 2024 में ब्राजील के शहर रियो-डी-जेनेरियो में होगी |
  • यूएस ओपन 2023 का पुरुष एकल खिताब नोवाक जोकोविच (सर्बिया) ने जीता | यूएस ओपन 2023 का महिला सिंगल का ख़िताब कोको गॉफ ने आर्यना सबालेंका को हरा कर जीता | 
  • जेसीबी साहित्य पुरस्कार 2023 की लंबी सूची में 10 लेखक शामिल हैं | 
  • नई दिल्ली में ‘वन वीक वन लैब’ कार्यक्रम को डॉ. जितेंद्र सिंह लॉन्च किया है | इसका उद्देश्य विज्ञान और विज्ञान नीति के साथ सार्वजनिक जुड़ाव को बढ़ावा देना और सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर की उपलब्धियों को प्रदर्शित करना है।
  • विराट कोहली एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 13000 रन पूरे करने वाले खिलाडी बन गया है | 
  • इंडोनेशिया मास्टर्स 2023 में पुरुष एकल का खिताब किरण जॉर्ज ने जीता है | 
  • एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना के लिए नायरा एनर्जी साथ समझौता किया है  |
  • रोहित शर्मा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले भारत के छठे और दुनिया के 15वें बल्लेबाज बन गए हैं।
  • लद्दाख दुनिया का सबसे ऊंचा लड़ाकू हवाई क्षेत्र विकसित किया जा रहा है |
  • मोईन अली वनडे क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के तीसरे स्पिनर बन गए हैं |
  • रवींद्र जडेजा एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं |
  • महाराष्ट्र ने 5वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी चैम्पियनशिप 2023 का खिताब जीता |
  • कुलदीप यादव वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बन गए हैं |  
  • वाराणसी में जी20 सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप की बैठक हुई | 
  • ओडिशा सरकार ने आगामी एशियाई खेलों में भाग लेने वाले राज्य के एथलीटों को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की है |
  • 2040 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने के लिए ऑयल इंडिया लिमिटेड 25,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी |
  • भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को 2023 टाइम 100 नेक्स्ट लिस्ट में शामिल किया गया है |
  • 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस मनाया जाता है |
  • मीता वशिष्ठ को हरियाणा सरकार ने हरियाणा फिल्म और मनोरंजन नीति की गवर्निंग काउंसिल का अध्यक्ष नियुक्त किया है
  • भारत के शांति निकेतन जो पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले में स्थित है, को हाल ही में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया है |
  • मध्य प्रदेश राज्य में ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना’ शुरू की गई है | जहां पात्र महिलाओं को हर माह वर्तमान में 1250 रुपये माह दिए जा रहे है, गैस सिलेंडर साढ़े चार सौ में मिलने लगे हैं तो वहीं अब उन महिलाओं को आवास दिया जाएगा | 
  • महाराष्ट्र राज्य में “नमो 11-सूत्री कार्यक्रम” शुरू किया गया है, स्वामी श्रीनिवासन को ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन का नया अध्यक्ष चुना गया है |
  • क्रिकेट एशिया कप 2023 का खिताब भारत ने जीत लिया है, भारत ने रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीता है | 
  • पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है | 
  • दिल्ली में ‘यशोभूमि’ इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर का उद्घाटन किया गया | 
  • भारत में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है | 
  • प्रत्येक वर्ष 29 सितम्बर विश्व हृदय दिवस कब मनाया जाता है | 
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन को फेडरल बैंक में हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दे दी है | 
  • महिला एकल टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय मनिका बत्रा बन गई हैं | 
  • एशियाई खेल 2023 में महिला वुशू 60 किग्रा वर्ग में रोशिमिना देवी ने रजत पदक जीता | 
  • ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023 में भारत का 40वाँ स्थान है | 
  • ‘जीएसटी सहाय’ इनवॉइस फाइनेंसिंग लोन प्लेटफॉर्म SIDBI द्वारा लॉन्च किया | 
  • ‘भारतीय भाषा उत्सव’ कार्यक्रम लखनऊ शहर में आयोजित किया जा रहा है |
  • हाल ही में एमएस स्वामीनाथन का निधन हो गया है, वह खेती क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यक्ति थे | एमएस स्वामीनाथन भारत के आनुवांशिक-विज्ञानी (आनुवंशिक वैज्ञानिक) थे जिन्हें भारत की हरित क्रांति का जनक माना जाता है।
  • भारत ने संयुक्त राष्ट्र के साथ ‘संयुक्त क्षमता-निर्माण पहल’ शुरू की है |  
  • भारत की पुरुष शूटिंग टीम (सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिवा नरवाल) ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत हासिल की।
  • विश्व के आठवें महाद्वीप का नाम जीलैंडिया है |
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुराने संसद भवन का नाम संविधान सदन रखने का सुझाव दिया |
  •  होयसला (कर्नाटक) के पवित्र मंदिर समूह को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया है|
  • अपूर्व चंद्रा ने भारत की जी-20 अध्यक्षता पर ‘पीपुल्स जी-20’ नामक ई-पुस्तक का अनावरण किया | 
  • खादी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रसार भारती ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं | 
  • 04-05 अक्टूबर 2023 को भारतीय नौसेना के नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण सेमिनार का दूसरा संस्करण आयोजित किया जाएगा | 
  • कुलदीप द्विवेदी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का नया उप महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
  • भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी ने परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं | 
  • भारत ने हाल ही में कनाडा देश के राजनयिक को निष्कासित कर दिया है | 
  • हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय रेड पांडा दिवस सितंबर के तीसरे शनिवार को मनाया जाता है | 
  • ICC पुरुष T20 विश्व कप 2024 का अमेरिकी चरण न्यूयॉर्क, डलास और फ्लोरिडा शहरों में आयोजित किया जाएगा |
  • ISSF विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवान ने स्वर्ण पदक जीता |
  • ‘स्किल्स ऑन व्हील्स’ पहल कौशल मंत्रालय विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है |
  • एडिडास ने आगामी आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च की है |
  • धनंजय जोशी को डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स एसोसिएशन का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है |
  • केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने मौसम सूचना नेटवर्क डेटा के साथ किसान ऋण पोर्टल लॉन्च किया |
  • ICC वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में भारत का नंबर 01 गेंदबाज मोहम्मद सिराज बन गया है |
  • इंडो-पैसिफिक सेना प्रमुखों का सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा | हिंद (Indo) यानी हिंद महासागर (Indian Ocean) और प्रशांत (Pacific) यानी प्रशांत महासागर के कुछ भागों को मिलाकर जो समुद्र का एक हिस्सा बनता है, उसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific Area) कहते हैं।
  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सीज़न में आधिकारिक भागीदार के रूप में एसबीआई लाइफ़ चुना है | 
  • भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के निदेशक (पावर) के रूप में तजिंदर गुप्ता कार्यभार संभाला है | 
  • हर वर्ष 21 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस कब मनाया जाता है – 
  • उत्तर प्रदेश के पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो का उद्घाटन द्रौपदी मुर्मू ने किया | 
  • सिम्बेक्स अभ्यास भारत और सिंगापुर देश की नौसेना के बीच आयोजित किया जाता है | 
  • भारत सरकार ने हाल ही में कनाडा नागरिकों के लिए वीज़ा सेवा निलंबित कर दी है | 
  • राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 04 श्रेणियों में घोषित किया गया है | ये चार श्रेणियां इस प्रकार होंगी: विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर, और विज्ञान टीम।
  • एशियाई खेल 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीता | हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल मैच को अपने नाम किया।
  • नई दिल्ली शहर में G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले का आयोजन किया जाएगा |
  • सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं |
  • C-295 MW विमान परिवहन विमान को हाल ही में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था | यह विमान स्‍पेन देश से लिया है | 
  • भारत की पहली हरित हाइड्रोजन ईंधन सेल बस दिल्ली राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में लॉन्च की गई |
  • राजनाथ सिंह ने ‘भारत ड्रोन शक्ति-2023’ शो का उद्घाटन किया |
  • एशियन गेम्स 2023 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर महिला क्रिकेट में कांस्य पदक जीता |
  • निशानेबाजी में भारत ने एशियाई खेल 2023 में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता |
  • ‘इंडिया एनर्जी समिट 2023’ का उद्घाटन आरके सिंह ने किया |
  • 9वें ब्रिक्स संसदीय मंच में संसद के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व हरिवंश नारायण सिंह करेगा | 
  • वनडे क्रिकेट के इतिहास में 3000 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारत ने बनाया है |
  • IBSA ब्लाइंड फुटबॉल इंटरकांटिनेंटल कप 2023 का आयोजन कोच्चि शहर में किया जाएगा | 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार अमित खड़े हैं जिनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया |  
  • दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से 85 साल की वहीदा रहमान सम्मानित किया जाएगा | 
  •  भारतीय रिजर्व बैंक ने द कपोल सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है | 
  • T20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड दीपेंद्र सिंह ऐरी ने बनाया |  दीपेंद्र सिंह ऐरी ने  एशियन गेम्स 2023 में ग्रुप स्टेज मैच में मंगोलिया के खिलाफ नौ गेंदों में अर्धशतक बनाया था। 
  • हर वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है | 
  • ‘2018: हर कोई हीरो है’ फिल्म को ऑस्कर 2024 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में नामित किया गया है | यह मलयालम भाषा की महाकाव्य उत्तरजीविता पर बेस्ड ड्रामा फिल्म है
  • 19वें एशियाई खेलों में भारत के लिए 5वां स्वर्ण पदक सिफ्त कौर समरा ने जीता | 
  • गूगल भारत में भूकंप चेतावनी सेवा शुरू करने जा रही है | 
  • 2023 के विश्व पर्यटन दिवस का विषय ‘पर्यटन और हरित निवेश’ है | 
  • नेपाल के कुशल मल्ला ने T20I इतिहास में सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड बनाया है |  कुशल मल्ला ने  मंगोलिया के खिलाफ  34 गेंद में टी20 की सबसे तेज सेंचुरी जमाने का कारनामा किया | 
  • झारखंड राज्य में ‘करमा पूजा त्यौहार’ मनाया गया है।