G-20 का “गठन सितंबर 1999” में “अंतरराष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता को बनाए रखने के लिहाज़ से किया गया था। G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन प्रत्येक वर्ष होता है, G-20 “ब्रेटन वुड्स संस्थागत प्रणाली” की रूपरेखा के भीतर आने वाले अहम् देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने का काम भी करता है। 1997 के पहले एशियाई संकट के बाद दुनिया के कई देशों ने इसकी ज़रूरत महसूस की थी। 18वां G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 9-10 सितम्बर 2023 नई दिल्ली  के “भारत मंडपम” में किया गया है। 17वां G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन बाली, इंडोनेशिया, नवंबर 15 – 16, 2022 को किया गया। जबकि 19वां G-20 2024 शिखर सम्मेलन का आयोजन ब्राज़ील में किया जायेगा। G-20, बीस देशों का एक समूह है जिसकी बैठक हर साल अलग-अलग देशों में आयोजित की जाती है।

G-20 के सदस्य देश। 

G-20 में 19 देश और यूरोपियन यूनियन शामिल हैं। 19 देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, जर्मनी, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका शामिल हैं।

G-20 2023 में अतिथि देश

G-20 2023 में 9 अतिथि देशो को आमंत्रित किया गया है। (मॉरीशस, मिस्र, बंगलादेश, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापूर, स्पेन, सयुक्कत अरब अमीरात )

G-20 2023 से जुडी कुछ महत्वपूर्ण तथ्य |

  • G-20 का लोगो – “खिलता हुआ कमल” |
  • भारत का G-20 अध्‍यक्षता का विषय – “वसुधैव कुटुम्बकम” या “एक पृथ्वी · एक कुटुंब · एक भविष्य” 
  • G-20 शिखर सम्मेलन का कही भी मुख्यालय नहीं है।
  • भारत मंडपम में 28 फुट ऊँची नटराजन की 19 टन की मूर्ति राखी गयी है। नटराजन की मूर्ति “अष्ट धातुओं” से मिलकर बनाया गया है |
  • “भारत मंडपम” भारत का सबसे बड़ा “कन्वेंशन सेंटर” है। जिसका उद्घाटन P.M मोदी ने किया था।
  • भारत G-20 में 1999 में ही शामिल हुआ था। 
  • भारत ने अपने पडोसी देश “बांग्लादेश” को अतिथि के रूप में बुलाया है। 
  • पहला G-20 शिखर सम्मेलन वाशिंगटन D.C (अमेरिका) 2008 में हुआ था।
  • अफ्रीकन यूनियन” को G-20 ग्रुप का 21वा सदस्य घोषित किया है | अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष “अजाली असोमनी” अफ्रीकन यूनियन में कुल 55 देश है। 
  • भारत में आयोजित पहली “शेरपा मीटिंग” का आयोजन “उदयपुर “(राजस्थान) में की गयी। जबकि दूसरी, तीसरी और चौथी मीटिंग का आयोजन केरला, हम्पी (कर्नाटक), हरियाणा में आयोजित की गयी। 
  • भारतीय शेरपा – अभिताभ कांत 
  • G-20 2023 की अध्यक्षता P.M मोदी ने की है।  
  • सम्मेलन के इतर भारत की 15 देशों के साथ द्विपक्षीय बातचीत हुई. अमेरिका ने बातचीत के दौरान 31 ड्रोन खरीदने के लिए भारत की ओर से अनुरोध पत्र जारी करने का स्वागत किया। 
  • मोदी और बाइडन ने कहा कि दोनों सरकारें स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप पर काम करती रहेंगी और सेमी कंडक्टर सप्लाई चेन के लिए काम करेंगे। 
  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और पीएम मोदी के साथ बातचीत में मुक्त व्यापार समझौते के साथ ही दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार और निवेश में तेजी लाने की प्रतिबद्धता जताई गई। 
  • बांग्लादेश से सुरक्षा सहयोग, सीमा प्रबंधन, व्यापार और कनेक्टिविटी, जल संसाधन, बिजली और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा हुई। 
  • पीएम मोदी ने शुक्रवार को बाइडेन, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ के साथ द्विपक्षीय बैठक की। 
  • शनिवार को ब्रिटेन, जापान, जर्मनी, इटली से द्विपक्षीय वार्ता हुई. 10 सितंबर यानी रविवार को पीएम मोदी ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो से बात की और वहां खालिस्तानी अलगाववादियों को लेकर भारत की चिंता से अवगत कराया.|
  • G-20 2023 के “ट्रोइका” में भारत, इंडोनेशिया, और ब्राज़ील को शामिल किया गया है। 
  • G-20 के लोगो में पंखुडिया “महादीप” को दर्शाती है। 
  • G -20 2023 की आयोजित “विदेश मंत्रियो” की मीटिंग का आयोजन “नई दिल्ली” में की गयी। 
  • G -20 2023 की “वित्त मंत्रियो” की मीटिंग का आयोजन “बेंगलुरु” में की गयी। जिसकी अध्यक्षता निर्मला सीतारमन ने की।  
  • G -20 2023 की “विकास मंत्रियो” की मीटिंग का आयोजन “वाराणसी” में की गयी।
  • G -20 2023 की “पर्यटन और ऊर्जा मंत्रियो” की मीटिंग का आयोजन “गोवा” में की गयी।
  • G-20 2023 की “शिक्षा मंत्रियो” की मीटिंग का आयोजन “पुणे” में की गयी।
  • G-20 2023 की “अनुशंधान मंत्रियो” की मीटिंग का आयोजन “मुंबई” में की गयी।
  • G-20 2023 की पहली “संस्कृति मंत्रियो” की मीटिंग का आयोजन “खुजराहो” (MP) में की गयी।
  • G-20 2023 की पहली “महिला सशक्ति मंत्रियो” की मीटिंग का आयोजन “गाँधीनगर” (गुजरात ) में की गयी। 
  • G-20 2023 की पहली “फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप” की मीटिंग का आयोजन “बेंगलुरु” में की गयी। 
  • G-20 2023 की पहली “इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप” की मीटिंग का आयोजन “पुणे” में की गयी। 
  • G-20 2023 की पहली “स्वास्थ कार्य समूह” की मीटिंग का आयोजन “तिरुवनन्तपुरम” में की गयी।