करेंट अफेयर्स: समय के साथ बदलते समस्याएं और समाधान

वर्तमान समय के मुद्दों पर दिलचस्प दृष्टिकोण रखते हुए, सरकारी नौकरियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी करने वाले युवाओं को वर्तमान समय की चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। सही दिशा निर्देशन और प्रिपरेशन से ही संभाव है उन्हें सरकारी नौकरियों में सफलता प्राप्त करने में। अच्छी तैयारी के साथ-साथ, वर्तमान समय के चुनौतीपूर्ण मुद्दों को भी समझकर उनकी तैयारी को नया दिशानिर्देश देने की आवश्यकता है।

करेंट अफेयर्स की मानवाधिकार से लेकर आर्थिक परिस्थितियों तक की जानकारी से लबालब रहना सरकारी नौकरी की तैयारी में महत्वपूर्ण है। समय के साथ बदलते मामलों को समझकर ही आपकी तैयारी में उचित सुधार कर सकते हैं।

  • 9 वे महिंला फीफा वर्ल्डकप 2023 की मेजबानी ‘ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड’ करेंगे। 
  • राकेश पाल को भारतीय तटरक्षक बल का 25 वें महानिदेशक चुना गया है। 
  • इसरो ने चन्द्रमा पर अपना तीसरा मिशन “चंद्रयान 3 ” LVM3 M4 राकेट से लांच किया इसकी थीम “साइंस फॉर मून ” थी |
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑनर’ से सम्मानित किया है।
  • ‘मिशन शक्ति स्कूटर योजना’ ओडिसा राज्य सरकार की योजना है जिसमे लाभार्थियों को 1,00,000 रुपये तक के बैंक ऋण पर व्याज में छूट दी जाएगी। जिससे वो अपने लिए स्कूटर खरीद सके। 
  • हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 में सिंगापूर को शीर्ष स्थान मिला है जबकि भारत का स्थान 80वा रहा। 
  • G20 शिखर सम्मेलन 18वां संस्करण की मेजबानी 2023 – भारत ने की जबकि 2024 में ‘19वां ‘ G20 शिखर सम्मेलन’ की अध्यक्षता ब्राजील करेगा।  20वां संस्करण की मेजबानी 2025 – दक्षिण अफ्रीका में होगा। 
  • ‘रेलवे सुरक्षा बल सेवा ( RPFS)’ के नए महानिदेशक मनोज यादव बने है ‘RPFS’ का मुख्यालय नई दिल्ली में है। 
  • 2023 में ‘प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक पुरस्कार’ से नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया है। 
  • दुनिया का पहला मीथेन से उड़ने वाला रॉकेट ‘Zhuque-2’ चीन ने लॉन्च किया है। इससे पहले चीन ने अप्रैल 2023 में केरोसिन -ऑक्सीजन रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। 
  •  ‘ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2023’ के अनुसार दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना अमेरिका के पास है। भारत का स्थान सूचकांक चौथा है जबकि  दुनिया में सबसे कम शक्तिशाली सेना वाला देश भूटान है। 
  •  (Global Peace Index 2023) ’ में भारत का स्थान 126वां रहा जबकि पहले स्थान पर आइसलैंड और सबसे आखरी (163वां) स्थान अफगानिस्तान का रहा है |
  • शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 2023 की मेजबानी भारत ने की है | सम्मेलन की थीम सम्मेलन – Towards a SECURE SCO रखी गयी। यह SCO  का 23वा संकरण था। ईरान SCO का 9वा स्थाई सदस्य बना है। 
  • (SCO – Shanghai Cooperation Organisation) की स्थापना 2001 में हुई जिसका कार्यालय बीजिंग में है | सदस्य देश – 9 (भारत, पाकिस्तान,चीन,रूस  कजाकिस्तान,उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और ईरान है। 
  • ओडिशा के प्राइवेट न्यूज चैनल टीवी (OTV) ने ‘Lisa’ नाम की कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) न्यूज़ की कृत्रिम बुद्धिमता न्यूज़ एंकर को किया है। 
  • ‘विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना’ राजस्थान राज्य ने शुरू की है। इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले  वंचित और श्रमिक वर्ग को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 
  • वनवासियों के लिए ओडिशा सरकार ने ‘मो जंगल जामी योजना’ योजना की शुरुआत की। 
  • जापान और भारत के बीच “JIMEX 23’ समुद्री अभ्यास आयोजित हुआ। 
  • ‘पहली ग्लोबल शतरंज लीग 2023 “त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स” ने जीती। उपविजेता – अपग्रेड मुंबा मास्टर्स रही। 
  • ‘अमा पोखरी योजना’ ओडिशा राज्य में शुरू की है। राज्य सभी 115 शहरी स्थानीय निकायों में लगभग 2,000 बड़े जल निकायों को पुनर्जीवित की योजना है। 
  • चीन ने “OpenKylin” एक घरेलु ऑपरेटिंग सिस्टम सुरु किया है। OpenKylin 1.0 एक Linux- आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम है|
  • राजस्थान के चम्बल नदी पर दुनिया का पहला ‘हेरिटेज रिवर फ्रंट’ तैयार हुआ है। 
  • 26 भारतीय विपक्षी राजनीतिक दलों ने “India” नाम से नया गठबंधन बनाया है | ( INDIA- Indian National Developmental, Inclusive Alliance ) 
  • 2023 में ‘अंतर्राष्ट्रीय एनी पुरस्कार’ से “थलप्पिल प्रदीप” को सम्मानित किया गया है। IIT  मद्रास में रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर को ऊर्जा और पर्यावरण में शोध करने के लिए सम्मानित किया गया है |
  • भारत की पहली “सैटेलाइट नेटवर्क पोर्टल साइट” गुजरात में स्थापित की जाएगी। OneWeb कंपनी और विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग ने इसके लिए समझौता किया है। 
  • किसानों के कल्याण लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना” की शुरुआत की गयी। 
  •  भारत की पहली ‘कैनबिस (भाँग) मेडिसिन परियोजना’ जम्मू कश्मीर में शुरू कनाडा की फर्म ‘इंडसस्कैन’ के सहयोग से इस परियोजना का उद्देश्य कैंसर और मिर्गी के रोगियों को लाभ पहुंचना है। 
  • ओड़िसा के नवीन पटनायक ने दूसरे सबसे लम्बे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु रिकॉर्ड 23 वर्ष, 137 दिन को पीछे छोड़ दिया है। सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग है (सिक्किम) 24 वर्ष वर्ष, 205 दिन के है। 
  • न्यूजीलैंड सुपरमार्केट में पतले ‘प्लास्टिक बैग’ पर प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला देश बना है।
  • केंद्र सरकार ने 2023 में “महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना” को लागू करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और निजी को अधिकृत किया है। इस योजना का उद्देश्य भारत में हर लड़की और महिला को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। 
  • चेन्नई में पहली “ड्रोन पुलिस यूनिट” की शुरुआत की। 
  • ‘माइकल रोसेन’ को “PEN पिंटर पुरस्कार 2023” से सम्मानित किया गया है।
  • भारत के पहले स्वदेसी परमाणु रिएक्टर “काकरापार परमाणु ऊर्जा परियोजना” का संचालन गुजरात से किया गया है। इसकी 700 मेगावाट क्षमता है। 
  • 2023 में “IN-FN” मैरीटाइम पार्टनरशिप अभ्यास’ भारत और फ्रांस देशों के बीच किया गया। विशाखापत्तनम को इसका आयोजन स्थल रखा गया है। 
  • भारत ने बेंगलुरु में आयोजित 14वे SAFF फुटबॉल चैम्पियनशिप 2023 का ख़िताब जीता।  भारत ने 9वीं बार ये ख़िताब जीता फाइनल में भारत ने कुबैत को 5-4 से हराया।  
  • पिछड़े वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2023 में “नई स्वर्णिमा योजना”  को शुरू किया है | इस योजना के तहत पिछड़े वर्गों की महिला उद्यमियों लिए 2 लाख रुपए तक का लोन  5% प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध करवाया जाएगा। 
  • 24X7 स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भारत का पहला ‘ Tele-MANAS’ चैटबॉट जम्मू और कश्मीर से लॉन्च किया गया है। Tele-MANAS- Tele Mental Health Assistance and Networking Across States
  •  ‘गंडक गंगा नदी जोड़ योजना’ बिहार से शुरू की गयी। 
  • ट्विटर को टक्कर देने के लिए मेटा ने ‘ Thread’ नामक ऐप लॉन्च किया है। 
  • संयुक्त राष्ट्र ( UN)’ को तीन बार संबोधित करने वाली भारत की पहली सबसे कम उम्र की महिला “दीपिका देशवाल” बनी है |
  • ‘एशियाई ओलंपिक परिषद ( OCA)’ के नए अध्यक्ष “शेख तलाल फहद अल सबाह” बने है। OCA का मुख्यालय कुबैत में है और इसकी स्थापना 16 नवंबर 1962 में हुआ था। 
  • मजदूरों के कल्याण के लिए ‘अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना’ की शुरुआत करने वाला गुजरात पहले राज्य बना। अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 289 और 499 रुपए के प्रीमियम में श्रमिकों को मृत्यु या आंशिक विकलांगता की स्थिति में सहायता मिलेगी। श्रमिकों की मृत्यु होने पर 10 लाख रुपया की सहायता की जाएगी। 
  • “प्रीति अघलायम” IIT मद्रास की पहली महिला निर्देशक बनी है। IIT मद्रास तंजानिया के ज़ांज़ीबार में अंतराष्ट्रीय परिसर शुरू करने वाला पहला IIT बना है|  
  • जस्टिस हेनिन को अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ के सर्वोच्च सम्मान “फिलिप चैटरियर” पुरस्कार से सम्मनित किया गया है। 
  • मलेशिया में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL)’ के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। 
  • हरियाणा सरकार ने “मेरा बिल मेरा अधिकार योजना” शुरू की है।
  • वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) और एशले गार्डनर ऑस्ट्रेलिया) ने ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (जून प्लेयर ऑफ द मंथ) का खिताब जीता है।
  • “अटल वयो अभ्युदय” योजना वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत वृद्धजनों के लिए सुविधाजनक वृधाश्रम खोले और वृद्धों की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को भी दूर किया जायेगा।  
  • ‘एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023’ की पदक तालिका में भारत तीसरे स्थान पर रहा है। भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 27 पदक जीते है जिनमें 6 स्वर्ण, 12 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल है पदक तालिका में पहला स्थान जापान का रहा जिसने कुल पदक – 37 (16G, 11S, 10B) • आयोजन स्थल – बैंकाक, थाईलैंड 
  • ‘वैश्विक बहुआयामी निर्धनता सूचकांक’ के अनुसार ( 2005-06 से से 2019-21) की अवधि के दौरान भारत की 41.50* करोड़ आबादी गरीबी से मुक्त हुई है | 2005-2006 में जहां गरीबों की आबादी 55.1 प्रतिशत थी। जो अब 2019-2021 में घटकर 16.4 प्रतिशत हो गई है। कुपोषण पीड़ित – 2015-2016 में 44.3 प्रतिशत से कम होकर 2019-21 में में 11.8 प्रतिशत रह गए है। 
  • बाल मृत्यु दर – 2015-2016 में 4.5 प्रतिशत से कम होकर 2019-21 में में 1.5 प्रतिशत हो गई जारीकर्ता- UNDP, OPHI
  • UK की कार्डिफ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने शुक्र ग्रह के वायुमंडल में ‘फॉस्फीन गैस’ की खोज है। 
  • ‘नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2023 में 18 जुलाई को गया है। नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस की शुरुआत 2009 से की। 
  • ‘जम्मू-कश्मीर’ के सीमावर्ती जिले पुंछ में छिपे आतंकवादियों का पता लगाने के लिए भारतीय सेना और पुलिस ने ऑपरेशन “ऑपरेशन त्रिनेत्र -२” शुरू किया है। 
  • इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा  ‘4 रनवे वाला’ भारत का पहला हवाई अड्डा वाला’ बना है। 
  • अमेरिका के पेंटागन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा ‘कार्यालय भवन सूरत डायमंड बोर्स (गुजरात) बना है। इस इमारत का डिजाइन भारतीय फर्म मॉफजेनेसिस ने तैयार किया है 
  • नीति आयोग द्वारा जारी ‘निर्यात तैयारी सूचकांक 2022’ में तमिलनाडु राज्य शीर्ष स्थान पर रहा है। जबकि छोटे राज्यों में गोवा, पहाड़ी/हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड, और केंद्र शासित राज्यों में जम्मू एंड कश्मीर रहे। 
  • 60वी ‘दलीप ट्राफी 2023’ का खिताब ‘साउथ जोन’ ने जीता है |
  • कर्नाटक सरकार ने घर की महिला मुखियाओं को वित्तीय सहायता देने के लिए ‘गृह लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत की है।  जिसके अंतर्गत हर माह 2000 रुपया की राशि वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • जुलाई 2023 की फीफा की पुरुष रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम को 99वा स्थान मिला है। पहले स्थान पर अर्जेंटीना को रखा गया है। 
  • 2023 ‘विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप’ की पदक तालिका में भारत 19वां स्थान पर रहा। कुल पदक 10 (3G, 4S, 3B) जबकि पहले स्थान पर चीन कुल पदक 45 (16G, 16S, 23B ) रहा। इस टूर्नामेंट का यह 10बा संस्करण था जिसकी मेजबानी पेरिस (फ्रांस) ने की। 
  • फुटबॉल टूर्नामेंट ‘गोथिया कप 2023’ जीतने वाला पहला भारतीय क्लब मिनर्वा अकादमी FC बना। ‘मिनर्वा अकादमी FC’ ने ब्राजील की टीम ‘ऑर्डिन FC’ को हराकर ये ख़िताब जीता। 
  • ‘सशक्त महिला ऋण योजना’ हिमाचल सरकार ने शुरू की है। 
  • 2023 में दुनिया की पहली ‘स्मार्ट रोबोट्स प्रेस कॉन्फ्रेंस’ जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में आयोजित हुई है। 
  •  जेनेवा में आयोजित रोबोट्स की प्रेस कांफ्रेंस जलवायु परिवर्तन, भुखमरी और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों को हल करने में रोबोट के इस्तेमाल पर विचार करने के उद्देश्य से की गई है। 
  • Google ने ‘श्रीनिवास रेड्डी’ को भारत में नीति प्रमुख के रूप नियुक्त किया है |
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में गरीबों को मुफ्त आवास प्रदान करने के उद्देश्य से ‘ग्रामीण आवास न्याय योजना’ शुरू की है। 
  • ‘Twitter’ ने अपने आइकोनिक पक्षी लोगो को ‘एक्स’ के साथ बदल दिया है। के सीईओ ‘लिंडा याकारिनो’ है। 
  • 2023 में भारतीय सिनेमा के ‘राइजिंग ग्लोबल सुपरस्टार पुरस्कार’ से कार्तिक आर्यन को सम्मानित किया जाएगा। 
  • 2023 में भारत के सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में ओडिशा राज्य को सम्मानित किया है।
  • ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान बने है। 
  • चेन्नई में आयोजित होने वाली ‘पुरुष एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी’ का शुभंकर ‘बोम्मन’ रखा गया है। 
  • भारत का पहला ‘कंस्ट्रक्शन इनोवेशन हब’ केरल राज्य में स्थापित किया गया है। 
  • दुनिया का सबसे बड़ा वाणिज्यिक संचार उपग्रह Jupiter 3’ Space-X (अमेरिका) एजेंसी ने लॉन्च किया है। Jupiter 3 एक अति उच्च घनत्व वाला उपग्रह है जिसे Falcon Heavy रॉकेट से लॉन्च किया गया है। 
  • ‘फांगनोन कोन्याक’ ( नागालैंड ) राज्यसभा अध्यक्षता करने वाली पहली महिला सांसद बनी है। 
  • टेनिस टूर्नामेंट विम्बलडन ओपन 2023’ में पुरुष एकल का खिताब कार्लोस अल्काराज (स्पेन) ने जीता। 
  • विम्बलडन ओपन 2023 महिला एकल विजेता  – मार्केटा वोंड्रोसोवा (चेक गणराज्य)
  • विम्बलडन ओपन 2023 पुरुष युगल विजेता – वेस्ले कूलहोफ़ (नीदरलैंड) और नील स्कूपस्की (ग्रेट ब्रिटेन)
  • विम्बलडन ओपन 2023 महिला युगल विजेता – हसिह सु – वेई (ताइवान) और बारबोरा स्ट्राइकोवा (चेक गणराज्य) 
  • विम्बलडन ओपन 2023 मिश्रित युगल विजेता – मेट पाविक (क्रोएशिया) और ल्यूडमिला किचेनोक (यूक्रेन) 
  •  जुलाई 2023 में भारत की तीनों सेनाओं ने फ्रांस में आयोजित ‘बास्तिल दिवस परेड’ में भाग लिया है। 
  • ‘IIT दिल्ली’ का पहला अंतर्राष्ट्रीय परिसर अबू धाबी में स्थापित किया गया है। 
  • ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय बैंक’ की पहली महिला गवर्नर ‘मिशेल बुलॉक” बनी है। 
  • जुलाई 2023 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में ‘यशवंत घाडगे सनडियाल स्मारक’ का अनावरण इटली देश में किया गया है। स्मारक का आदर्श वाक्य स्मारक का ‘ओमिन्स सब ओडेम सोल’ जिसका अर्थ है अंग्रेजी में है अंग्रेजी में हम सभी एक ही सूरज के नीचे रहते हैं। 
  • 2023 में शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान देने में और आजादी के अमृत महोत्सव के समापन के लिए केंद्र सरकार ने ‘मेरी माटी मेरा देश  अभियान को शुरू किया है। 
  • ‘उमा कोलकाता’ ने पहली महिला कबड्डी लीग 2023 (WKL 2023)’ का खिताब का जीता है। फाइनल में ‘उमा कोलकाता’ ने ‘पंजाब पैंथर्स’ को हराकर पहली महिला कबड्डी 2023 का ख़िताब जीता। 
  • ‘पंडित पूर्ण दास बाउल’ ने 2023 के ‘पहले कला क्रांति लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया है |
  • 2023 में बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ की मेजबानी ‘भारत’ करेगा। 
  • भारत ने ‘एशियन कबड्डी चैंपियनशिप ‘2023 का  खिताब जीता है | फाइनल ने ईरान को 42-32 से हराया। 
  • मछली पालन क्षेत्र को डिजिटल बनाने के लिए ‘रिपोर्ट फिश डिजीज ऐप’ को किसने लॉन्च किया है ऐप’ को पुरुषोत्तम रूपाला (केंद्रीय मंत्री) ने लॉन्च किया है |
  • U.P के ‘अमरोहा ढोलक, महोबा गौरा पत्थर हस्तशिल्प, मैनपुरी तारकशी को GI टैग प्रदान किया गया है। U.P के अन्य टैग संभल हॉर्न क्राफ्ट, बागपत होम फर्निशिंग्स, बाराबंकी हैंडलूम प्रोडक्ट, कालपी हैंडपेड पेपर है जीने GI टैग  मिला है। 
  • तमिलनाडु के ‘ऑथूर पान’ पत्तों को GI टैग मिला है। 
  • ‘लॉज़ेन डायमंड लीग 2023’ का खिताब ‘नीरज चोपड़ा’ ने जीता है। 87.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। 
  • मीराबाई चानू को 2023 में यूके में ‘ग्लोबल इंडियन आइकन ऑफ द इंडिया’ अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है। 
  • ‘गर्नोट डॉलनर’ लक्जरी कार निर्माता कंपनी  ‘Audi AG’ के नए CEO बने है। ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों है। 
  • ‘नेशनल कैडेट कोर’ (NCC) के नए उप महानिदेशक V.M रेड्डी बने है |
  • अमेरिका द्वारा योग्यता प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाली दुनिया की पहली ‘इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार’ ‘एलेफ मॉडल A ‘ है। 
  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने दुष्कर्म पीड़ित नाबालिगों के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने वर्ष 2023 में ‘मिशन वात्सल्य योजना’ को शुरू किया है।
  • नॉर्वे में दुनिया का सबसे बड़ा ‘हाई ग्रेड फास्फेट’ का भंडार मिला है। नॉर्वे में खोजे गए भंडार का 70 बिलियन टन के करीब होने का अनुमान लगाया गया है। 
  • ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)’ ने ‘एस्पार्टेम’ कृत्रिम मधुरक को संभावित कैंसर पदार्थ घोषित किया है। एस्पार्टेम एक कृत्रिम मधुरक है, जिसका उपयोग एस्पार्टेम खाद्य उत्पादों और पेय में मिठास बढ़ाने के लिए किया जाता है। 
  • हरियाणा ने 2023 में ‘6वीं युवा महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप’ का खिताब जीता है। हरियाणा इस प्रतियोगिता 63 अंकों, 8 स्वर्ण और और 1 कांस्य पदक के साथ शीर्ष स्थान पर रहा है। • आयोजन स्थल – भोपाल (मध्य प्रदेश ) 
  • 2023 में ‘भारत -अफ्रीका अंतर्राष्ट्रीय बाजरा सम्मेलन’ नैरोबी (केन्या) में आयोजित हुआ है। 
  • ‘अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण ( IFSCA)’ के नए अध्यक्ष ‘के. राजारमन’ बने है। (IFSCA- International Financial Services Centres authority ) की स्थापना – 2020, मुख्यालय – गाँधी नगर 
  • ‘अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ( IAU)’ ने एक भारतीय खगोलशास्त्री ‘अश्विन शेखर’ के नाम पर एक छोटे ग्रह ( 33928) का नाम रखा है। इस छोटे ग्रह को अब अश्विन शेखर के नाम पर ‘अश्विन शेखर 2000 LJ 27’ के नाम से जाना जाएगा। 
  • 2023 में ‘तीसरा विश्व हिन्दू सम्मेलन’ बैंकाक में आयोजित किया जायेगा। पहला विश्व हिंदू सम्मेलन 2014 में दिल्ली और दूसरा 2018 में अमेरिका के शिकागो में आयोजित हुआ था। 
  • लक्ष्य सेन (भारत) बैडमिंटन टूर्नामेंट 58वा ‘कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट ‘में पुरुष एकल का खिताब जीता है। महिला एकल – अकाने यामागुची (जापान), पुरुष युगल – किम एस्ट्रुप एंडर्स और स्कारुप रासमुसेन (डेनमार्क), महिला युगल – नामी मत्सुयामा और चिहारु शिदा (जापान), मिश्रित युगल – हिरोकी मिडोरिकावा और नात्सु सैतो (जापान) 
  • रिश्वत विरोधी प्रबंधन प्रणाली सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाला भारत का पहला केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम ‘ONGC’ बना है | यह सर्टिफिकेट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ‘बॉडी इंटरसर्ट’ USA द्वारा प्रदान किया गया है। 
  • जुलाई 2023 में इजराइल की संसद ने एक बिल को मंजूरी दे दी है जो ‘सुप्रीम कोर्ट’ की शक्तियों को सीमित करेगा। इजराइल की राजधानी – जेरूसलम, इजराइल की Currency – इजराइली शेकेल, इजराइल के प्रधानमंत्री – बेंजामिन नेतन्याहू,  इजराइल के राष्ट्रपति – इसाक हरज़ोग 
  • मानव -हाथी संघर्ष को कम करने के लिए ‘गजह कोथा अभियान’ को असम राज्य ने शुरू किया है। 
  • मध्यप्रदेश में भारत की पहली भारत की पहली ‘ईस्पोर्ट्स और ब्रेक डांस अकादमी’ स्थापित की गयी। 
  • सेशेल्स में आयोजित संयुक्त समुद्री बल अभ्यास ‘ ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 2023’ में भारतीय जहाज ‘INS सुनयना’ ने पहली बार भाग लिया है। 
  • भारतीय नौसेना के ‘प्रोजेक्ट 75’ के तहत 6 टोही पनडुब्बी निर्माण के लिए (L&T) ने स्पेन की जहाज विनिर्माण कंपनी के साथ 43000 करोड़ का समझौता किया है। 
  • आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस पर आधारित ‘xAI’ नामक स्टार्टअप को  ने लॉन्च किया है ‘एलन मस्क’ ने लॉन्च किया है। 
  • ‘सऊदी अरब’ ASEAN संगठन के ‘मैत्री और सहयोग की संधि (TAC)’ में शामिल होने वाला 51वां देश बना है। (TAC) दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के बीच एक शांति संधि है जो दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के संस्थापक सदस्यों द्वारा स्थापित स्थापित की गई है। 
  • ‘तालिम टाइफून’ ने ‘हांगकांग, वियतनाम और दक्षिणी चीन को प्रभावित किया है टाइफून का नाम फिलिपींस देश ने रखा था। 
  • पहली बार इटली के रोम से बाहर ‘वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन 2023’ की मेजबानी भारत ने है। 
  • ‘DD स्पोर्ट्स’ ने ‘फीफा महिला विश्वकप 2023’ के लिए भारत में टेलीविजन प्रसारण अधिकार हासिल किए है। आयोजन स्थल – ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 
  • राज्यसभा अध्यक्ष ‘जगदीप धनखड़’ ने उपाध्यक्ष के पैनल में 4 महिला सांसदों को नामित किया है जिनके नाम डॉ. फौजिया खान, पीटी उषा, देव सुलता, एस. फांगनोन कोन्याक है। पहले पुनर्गठित पैनल में कुल 8 सदस्य हैं जिनमें से (4) महिलाएं है। 
  • कुरनूल (आंध्र प्रदेश) में ‘भगवान श्री राम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी है।
     
  • ‘गुस्ताव क्लिम्ट’ ने यूरोपीय नीलामी इतिहास में सबसे महंगी बिकने वाली कलाकृति ‘Dame mit Fächer या Lady with a Fan’ बनाई है। इस कलाकृति को  £85.3 मिलियन ( मिलियन ( 108 मिलियन मिलियन डॉलर) की कीमत मिली है |
  • ओडिसा ने ‘कुई भाषा’ को भारत के संविधान की 8वीं वीं अनुसूची में शामिल करने की मंजूरी दी है। वर्तमान समय में संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाएँ शामिल है। 
  • इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (दिल्ली) ‘एलिवेटेड टैक्सीवे प्रणाली’ लागू करने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बना है। 
  • Microsoft (अमेरिका) के शोधकर्त्ताओं ने क्वांटम कंप्यूटिंग में क्रांति लाने वाले ‘मेजराना जीरो मोड्स कण’ की खोज है।  
  • ‘QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024’ में भारत की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को नंबर 1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला है। QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में नंबर एक भारतीय सार्वजनिक संस्थान – IIT बॉम्बे है। 
  • नागपुर के ‘इतवारी रेलवे स्टेशन’ का नाम बदलकर नया नाम ‘सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन’ रखा गया है। 
  • भारत और अमेरिका के बीच ‘‘साल्वेक्स (SALVEX)’ नौसैनिक अभ्यास किया गया। 
  • ‘श्रेयंका पाटिल’ ‘महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (WCPL) के लिए अनुबंद करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी है। ‘श्रेयंका पाटिल’ को गुयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए चुना गया है।