राजस्थान जनवरी 2024 हिंदी करंट अफेयर्स - CareerDec

...

  1. पंडित झाबरमल शर्मा स्मृति सम्मान समारोह में पत्रिका समूह द्वारा सोमनाथ शर्मा, अर्चना त्यागी, नेहा सिन्हा, चेतना स्वामी को वार्षिक सृजनात्मक साहित्य पुरस्कार दिया जाएगा | 
  2. राज्य का पहला सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज झालाना, जयपुर में बनाया जा रहा है | 
  3. हाल ही में ‘ओकोबियस थार’ नामक मकड़ी की एक नई प्रजाति की खोज जैसलमेर की गई है |
  4. राजस्थान का नया मुख्य सचिव सुधांश पंत को नियुक्त किया गया है | 
  5. देश की सबसे लंबी पानी की सुरंग राजस्थान में झालावाड़ से बाराँ  तक बनाई जा रही है | 
  6. एशिया का तीसरा सबसे बड़ा ग्लास प्लांट भीलवाड़ा जिले में लगाया जाएगा | 
  7. अमृतसर में इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड की मेज़बानी में हुए कार्यक्रम में इंस्पायरिंग ह्यूमन अवॉर्ड से जोधपुर के डॉ. अजय शर्मा को सम्मानित किया गया है | उन्हें हस्तशिल्प मेले में बनाए गए सी-वर्ल्ड (समुद्र की दुनिया) के लिए सराहा गया | 
  8. राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा शरद महोत्सव का आयोजन माउंट आबू, सिरोही में किया गया है | 
  9. 2 जनवरी से 15 जनवरी, 2024 तक भारत सऊदी अरब के साथ डेज़र्ट साइक्लोन अभ्यास कर रहा है | यह सैन्य अभ्यास राजस्थान में होने जा रहा है। 
  10. देश में प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने हेतु प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन (NMNF) के तहत देश के श्रेष्ठ 10 कृषि विश्वविद्यालयों में राजस्थान के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर संस्थान को शामिल किया गया है | 
  11. हाल ही में JNVU प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा राजस्थान के थुम्बली, बाड़मेर में पेलियोसिन इओसिन काल के जीवाश्म खोजे गए हैं |
  12. बीकानेर में अंतर्राष्ट्रीय ऊँट महोत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी, 2024 तक किया जायेगा |
  13. भारत-चीन युद्ध (1962) के हीरो’ के नाम से प्रसिद्ध मेजर शैतान सिंह परमवीर चक्र विजेता के स्मारक को लद्दाख में हटाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है |
  14. त्रिवेन्द्रम, केरल में 4 जनवरी से शुरू हो रही BCCI की सीनियर महिला राष्ट्रीय वनडे ट्रॉफी में राजस्थान टीम की कप्तान प्रियंका शर्मा को बनाया गया है |
  15. भारत और यूएई की थल सेना के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन’ के पहले संस्करण का आयोजन महाजन फ़ील्ड फायरिंग रेंज, बीकानेर में किया जा रहा है |
  16. राजस्थान का पहला एथेनॉल प्लांट सूरतगढ़, श्रीगंगानगर में  बनाया जाएगा |
  17. रायपुर, छत्तीसगढ़ में चल रही जूनियर नेशनल तलवारबाज़ी प्रतियोगिता में गजेंद्र सिंह ने राजस्थान के लिए रजत पदक जीता है |
  18. राजस्थान में कुल 11 पुलिस प्रशिक्षण संस्थान है |
  19. केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड ने ऊन के शोध को लेकर MBM विश्वविद्यालय, जोधपुर के साथ MoU किया है |
  20. देश की सबसे बड़ी अत्याधुनिक बीएस-6 पेट्रोलियम रिफाइनरी पचपदरा, बालोतरा में  बन रही है, जिसमें एशिया का सबसे बड़ा पेटकोक डोम बनाया गया है |
  21. मरु पर्यावरण संरक्षण संस्थान (डेको) जोधपुर के द्वारा लाइफटाइम मरु रत्न पुरस्कार-2023 डॉ. कमलेश शर्मा और अमित शर्मा को दिया जाएगा |
  22. राजस्थान का नाम देश-विदेशों तक पहुँचाने वाले बिदासर, चूरू के पंडित भवानी शंकर का हाल ही में निधन हो गया है, इनका संबंध पखावज वादक संगीत कला से था | 
  23. देश का पहला रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर केकड़ी में बना है |
  24. भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा ‘एक जिला एक उत्पाद’ पहल के अंतर्गत राजस्थान को काँस्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |
  25. अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में 18 जनवरी, 2024 को 812वाँ उर्स लगेगा | 
  26. केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा गौ-सेवा केंद्र हिंगोनिया और राज्य सरकार के साथ स्पाइनलेस केक्टस पौधे के लिए विशेष अनुबंध किया गया है |
  27. पालासनी, जोधपुर स्थित संत चिड़ियानाथ जी की चर्चित पीठ नाथ संप्रदाय से संबंधित है | 
  28. हैदराबाद में आयोजित 42वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी में राजस्थान के खिलाड़ियों ने 12 पदक जीते हैं | 
  29. राष्ट्रीय पर्यावरण विज्ञान अकादमी की ओर से वर्ष 2023 के लिए ‘एनवायरनमेंट लिस्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से डॉ. विनीत सोनी को सम्मानित किया गया है | 
  30. केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) ने आँवले की 6 किस्में तैयार की है |
  31. ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित इंदिरा रसोई योजना का नाम अब श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना करने का निर्णय लिया गया है | 
  32. सरयू नदी के तट पर स्थापित होने वाली भगवान राम की मूर्ति को झुंझुनूँ के मूर्तिकार नरेश कुमार ने तैयार किया है | 
  33. केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने देश के तीन शहरों को वेटलैंड घोषित करने का प्रस्ताव यूनेस्को की रामसर संस्था को भेजा है, इनमें राजस्थान का उदयपुर शहर शामिल है | 
  34. खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने कोटा जिले में खेलो इंडिया बॉक्सिंग सेंटर की शुरुआत की है | 
  35. 8 जनवरी, 2024 को राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर का 78वाँ स्थापना दिवस मनाया गया है | 
  36. एशिया का सबसे बड़ा क्विक लाइम उत्पादन प्लांट खींवसर, नागौर में लगाया जाएगा | 
  37. 5 जनवरी, 2024 को श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में प्रत्याशी रूपिंदर सिंह कुन्नर की जीत हुई है |
  38. देश की सबसे उम्रदराज बाघिन ST-2 है जिसकी हाल ही में सरिस्का टाइगर रिज़र्व में मृत्यु हो गई है |
  39. 67वीं राष्ट्रीय स्कूल अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता में राजस्थान ने रजत पदक जीता है | 
  40. पर्यावरण कानून, वानिकी और प्राकृतिक संसाधन के क्षेत्र में शिक्षा व अनुसंधान को बढ़ावा देने हेतु नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर ने आफरी, जोधपुर  संस्थान के साथ MOU किया है |
  41. 16वीं विधानसभा में राज्य सरकार ने अपना मुख्य सचेतक (व्हिप) जोगेश्वर गर्ग बनाया है |
  42. राजस्थान की पहली महिला कैंसर सर्जन बनने का गौरव नैना अग्रवाल ने अपने नाम किया है | 
  43. बालोतरा राजस्थान निवासी डॉ. बलवंत सिंह कालेवा (IAS अधिकारी) को राष्ट्रपति द्वारा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है |
  44. 67वीं नेशनल बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में देश की 29 टीमें भाग ले रही हैं, इसका आयोजन बाड़मेर में जा रहा है | 
  45. विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा ने जयपुर में कलाओं की अंतर्दृष्टि (डॉ. राजेश कुमार व्यास) पुस्तक का लोकार्पण किया है |
  46. हाल ही में जम्मू-कश्मीर ने रतले जल विद्युत परियोजना के तहत बिजली खरीदने के लिए राजस्थान राज्य के साथ समझौता किया है |
  47. बूंदी जिले के ऑपरेशन समानता अभियान को राज्य सरकार ने अपनी 100 दिवसीय कार्ययोजना में शामिल किया है |
  48. हाल ही में जारी NCRB रिपोर्ट के अनुसार हिट एंड रन के मामलों में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर है | 
  49. NCC की तर्ज पर NSS में भी ड्रेस कोड लागू करने वाला राज्य का पहला विश्वविद्यालय राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर है |
  50. राजस्थान के संस्थान आफरी, जोधपुर ने चंदन के पेड़ को मारवाड़ में उगाने हेतु उन्नत किस्म विकसित की है |
  51. हाल ही में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय,जोधपुर के शोध संस्थान में मिट्टी के बर्तनों से सेहत के लिए लाभदायक परिणाम प्राप्त हुए हैं |
  52. दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया स्केटिंग स्पर्द्धा में उदयपुर की कृष्णा कंवर ने स्वर्ण पदक जीता है | 
  53. स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार-2023 में 1 लाख से अधिक आबादी श्रेणी में राजस्थान का सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार जयपुर हेरिटेज ने जीता है |
  54. आईसीएआर के तहत देश में श्रेष्ठ तकनीक और जैविक अनुसंधान के लिए महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर कृषि विश्वविद्यालय को पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |
  55. बीकानेर में आयोजित ऊँट महोत्सव में ‘मिस्टर बीकाणा’ का खिताब श्रीकांत व्यास ने जीता है |
  56. 46 वीं जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान ने रजत पदक जीता है |
  57. राजस्थान में 1800 मेगावॉट का पहला पंप हाइड्रो एनर्जी प्रोजेक्ट शाहपुर, बाराँ में लगाया जा रहा है |
  58. इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने वाला राजस्थान पहला राज्य बन गया है |
  59. देश की पहली AC स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत जोधपुर से होगी |
  60. राज्य की परवन सिंचाई परियोजना के तहत निर्माणाधीन अकावद बाँध की नहरों को मोबाइल से ऑपरेट किया जाएगा |
  61. राज्य की पहली यूनिवर्सिटी जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी है, जो संयुक्त अरब अमीरात में ऑफ-शोर कैम्पस स्थापित करेगी |
  62. 27 से 31 जनवरी, 2024 तक आयोजित होने वाले 10वें राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड टीनू आनंद को दिया जाएगा |
  63. जबलपुर में आयोजित खेलो इंडिया की राष्ट्रीय योगासन महिला लीग में वंदना शर्मा को रजत पदक जीता है |
  64. नीति आयोग द्वारा 15 जनवरी, 2024 को जारी की गई 2022-23 की बहुआयामी गरीबी सूचकांक रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में गरीबी का प्रतिशत 10.77 है |
  65. भारतीय थल सेना और जापान की ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्सेज़ के मध्य धर्म गार्जियन युद्धाभ्यास के 5वें संस्करण का आयोजन महाजन फ़ील्ड फायरिंग रेंज, बीकानेर में  किया जाएगा |
  66. प्रत्येक माह की 10 से 12 तारीख तक ट्रांसजेंडर सशक्तीकरण के लिए ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया जा रहा है |
  67. राजीविका द्वारा सरस राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले का आयोजन जवाहर कला केन्द्र, जयपुर में किया जा रहा है |
  68. अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी जयपुर के यश भरड़िया को विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) ने कैंडिडेट का टाइटल प्रदान किया है |
  69. राजस्थान की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफ थिंग्स (AIOT) लैब  IIT, जोधपुर में बन रही है |
  70. प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से असर-2023 (बियॉन्ड बेसिक्स) की रिपोर्ट हेतु राज्य के भीलवाड़ा जिले में सर्वे किया गया है |
  71. चांधन फ़ील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर में 17 फरवरी, 2024 को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री की उपस्थिति में वायुशक्ति -2024 सैन्य अभ्यास किया जाएगा |
  72. गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था ने पहली बार तनाव प्रबंधन में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को अवॉर्ड से सम्मानित किया है |
  73. राजीविका से जुड़ी महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने ‘टिफिन विद दीदी’ कार्यक्रम की शुरुआत बूँदी से की है |
  74. भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा सर्वोत्तम चुनावी अभ्यास पुरस्कार-2023 से अंशदीप को सम्मानित किया गया है |
  75. राजस्थान के प्रसिद्ध चित्रकार डॉ. हीरालाल ने राई के दाने पर अयोध्या के श्री राम मंदिर का मॉडल तैयार किया है |
  76. राजस्थान के सर्वोच्च विधि अधिकारी महाधिवक्ता के पद पर आर. के. अग्रवाल को नियुक्त किया गया है |
  77. मुख्यमंत्री ने राज्य में 6 ‘श्रीराम-जानकी’ औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की घोषणा की है | 
  78. 10वें राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्राइड ऑफ राजस्थान अवॉर्ड इति आचार्य को दिया जाएगा | 
  79. केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने नई दिल्ली में  गौरव दोशी की  Start-Up कंपनी को कंपनी ऑफ़ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया है | 
  80. देश की पश्चिमी सीमा पर सैन्य संगठन सीमा सुरक्षा बल (BSF)  द्वारा ऑपरेशन ‘सर्द हवा’ चलाया जा रहा है | 
  81. राजस्थान के बालक आर्यन सिंह को विज्ञान प्रौद्योगिकी श्रेणी में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) से सम्मानित किया गया है |
  82. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने बालोतरा जिले में रेलवे ओवरब्रिज ‘रामसेतु’ का लोकार्पण किया है |
  83. असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा नीमज माता रोप-वे, उदयपुर का उद्घाटन किया गया है |
  84. हाल ही में जयपुर में 21 दिन तक 21 किलोमीटर नंगे पैर दौड़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले रनर डॉ. प्रदीप यादव है |
  85. अमेरिकन ट्रेवल पोर्टल ट्रेवल एंड लीज़र ने वर्ष-2024 में भारत के बेस्ट सोलो डेस्टिनेशन में राज्य के जैसलमेर शहर को दूसरे स्थान पर रखा है |
  86. हाल ही में नेशनल स्टार्टअप दिवस पर राजस्थान सरकार के स्टार्टअप मिशन आइस्टार्ट, राजस्थान को टॉप परफॉर्मर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है |
  87. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के ‘प्रेरणा कार्यक्रम’ के तहत राजस्थान के प्रत्येक जिले से 2 विद्यार्थियों का चयन होगा |
  88. केन्द्र सरकार की न्यूट्री स्मार्ट विलेज परियोजना के तहत राज्य का पहला कस्टम हायरिंग सेंटर मदार गाँव, उदयपुर में स्थापित किया गया है |
  89. देश का पहला गारमेंट रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर में  स्थापित किया जाएगा |
  90. भारत और मिस्र की सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास साइक्लोन-2 मिस्र में शुरू हुआ है, इसमें भारतीय सेना की तरफ से कोणार्क कोर्स पैराशूट रेजिमेंट (10-पैरा) रेजिमेंट भाग ले रही है |
  91. तमिलनाडु में आयोजित छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान के अतेश चतुर्वेदी ने जूडो में रजत पदक जीता है |
  92. 75वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल राजस्थान की झाँकी पर्यटन थीम पर रखी गई है |
  93. राज्य के झुंझुनूँ जिले को नवाचार मिशन ‘SHE’ के लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा |
  94. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर में रिसर्च हेतु टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी हेल्थ साइंस सेंटर, USA  के साथ समझौता किया है |
  95. हाल ही में राजस्थान के पूर्व उप- मुख्यमंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे हरिशंकर भाभड़ा का निधन हो गया है |
  96. 25 जनवरी, 2024 को केन्द्र सरकार ने राजस्थान की 4  शख्सियतों को पद्म श्री सम्मान से अलंकृत करने की घोषणा की है |
  97. राजसीको का नया अध्यक्ष श्री अजिताप शर्मा को बनाया गया है |
  98. 29 जनवरी, 2024 से महाजन फील्ड फायरिंग रेंज बीकानेर में सऊदी अरब और भारत की सेनाओं के मध्य साडा तनसीक संयुक्त युद्धाभ्यास शरू हुआ | 
  99. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने योग क्रिया सूर्य नमस्कार को सरकारी स्कूलों में प्रार्थना के समय करवाने की घोषणा की है |
  100. राजस्थान राज्य बीज निगम लिमिटेड का अध्यक्ष वैभव गालरिया को बनाया गया है |
  101. भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय ने ‘फिंगरप्रिंट एनालिसिस इंस्ट्रूमेंट फॉर फॉरेंसिक परपस’ नामक उपकरण के लिए महिपाल सिंह सॉखला को पेटेंट प्रदान किया है |
  102. 76वें सेना दिवस पर भारतीय सेना के द्वारा पोकरण फ़ील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर में युद्धाभ्यास फोर्जिंग स्ट्रेंथ फॉर बेटल शुरू किया गया है |
  103. जयपुर के मूर्तिकार सत्यनारायण पाण्डेय द्वारा बनाई गई भगवान श्रीराम की दूसरी प्रतिमा अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित की जाएगी |
  104. 26 जनवरी, 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर में 4 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है |
  105. राजस्थान पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा के उद्देश्य से ‘हैकाथॉन 1.0’ का आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में किया गया है |
  106. साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान कथा की ओर से वर्ष 2023-24 के ‘सूर्यनगर शिखर सम्मान’ से मनीषा कुलश्रेष्ठ, प्रो. जहूर खाँ मेहर, और हिन्दू सिंह सोढ़ा को सम्मानित किया गया है |
  107. राजस्थान की 16वीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को बनाया गया है |
  108. श्री गंगानगर में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता में मुकेश मीणा ने स्वर्ण पदक जीता है |
  109. गणतंत्र दिवस पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने विशिष्ट सेवा देने वाले राज्य के पुलिसकर्मी सचिन मित्तल और एस सेंगाथिर को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है |
  110. बायोमेडिकल कोर्स’ प्रारंभ करने वाला राज्य का पहला कॉलेज मेडिकल कॉलेज झालाना, जयपुर है |
  111. राजस्थान के सीमा सुरक्षा प्रहरी पुनीत रस्तोगी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया |
  112. राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘वीरगाथा-3’ के अन्तर्गत देश के टॉप 100 बच्चों में चयन हेतु केंद्रीय रक्षा मंत्री व शिक्षामंत्री ने अभिन्ना दास को सम्मानित किया है |
  113. 26 जनवरी, 2024 को दिल्ली में कर्तव्य पथ (राजपथ) पर आयोजित परेड में सविता आर्य ने BSF महिला ऊँट दस्ते का नेतृत्व किया है |
  114. भारतीय सौर ऊर्जा निगम ने MRS ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से बीकानेर में  100 मेगावॉट के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने और बिजली खरीद समझौते (PPA) का अनुबंध किया है |
  115. राज्य के कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर में बन रहे संविधान पार्क में 40 फीट ऊँचे संगमरमर के स्तंभ पर संविधान की प्रस्तावना लिखी जाएगी |

जून 2024 करेंट अफेयर्स - सभी प्रतियोगी परीक्ष...
June

1. केरल राज्य में कक्षा 7 के छात्रों को अब उनकी सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) पाठ्यपुस्तक के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अध्यय...

Read More
मई 2024 करेंट अफेयर्स : ऊँचा स्विमिंग पूल, फी...
May

करंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ड्रीम जॉब के लिए कॉम्पिटिटिव एग्जाम में महारत हासिल करने के...

Read More
राजस्थान करंट अफेयर्स अप्रैल 2024 सभी प्रतियो...
April

राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा मेवाड़ मोहत्सव (गणगौर फेस्टिवल) का आयोजन उदयपुर में 11 से 13 अप्रैल के बीच किया गया | राजस्थान टीम ने 33वीं...

Read More

Latest Current Affairs 2024

June 2024

Understanding current events is essential to passing any competitive exam. One might benefit from reading current affairs to...

May 2024

Current affairs play a vital role in cracking the examination in every competition exam. To master the competitive exams for...

April 2024

अप्रैल 2024 डेली करेंट अफेयर्स सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जैसे रेलवे, बैंक एसएससी, यूपीएससी | जाने अप्रैल 2024 में घटने व...

April 2024

In every competition exam, current affairs play a vital role in cracking the examination. Reading current affairs helps to ac...