अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स - सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर...

...

अप्रैल 2024 डेली करेंट अफेयर्स सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जैसे रेलवे, बैंक एसएससी, यूपीएससी | जाने अप्रैल 2024 में घटने वाली सभी राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, खेल से जुडी खबरे | 

राष्ट्रीय खबरें 

  • प्रोफेसर मीना चरंदा को अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया |
  • संजय नायर को एसोचैम के 2024-25 के लिए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है |
  • 1 अप्रैल 2024 से शुरू हुआ एक वाहन, एक फास्टैग नियम हुआ लांच | 
  • भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (बाल्को) ने एल्युमीनियम स्टीवर्डशिप इनिशिएटिव (एएसआई) परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड वी3 सर्टिफिकेशन हासिल करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गयी है | 
  • त्रिपुरा के दो उत्पादों, प्रतिष्ठित त्रिपुरा सुंदरी पेड़ा और पारंपरिक पोशाक रिग्नाई को जीआई टैग दिया गया | 
  • भारतीय शोधकर्ता डॉ. गगनदीप कांग को वैश्विक स्वास्थ्य अनुसंधान में उनकी उपलब्धियों के लिए 2024 जॉन डर्क्स कनाडा गेर्डनर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास डस्टलिक के 5वें संस्करण का आयोजन किया गया |
  • 13 अप्रैल को ऑपरेशन मेघदूत की 40वीं वर्षगाँठ मनाई गई, ऑपरेशन मेघदूत , भारत के जम्मू कश्मीर राज्य में सियाचिन ग्लेशियर पर कब्जे के लिए भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन के लिए कोड-नाम था |
  • देश की पहली हाइब्रिड पिच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम को मिली है |
  • एप्पल भारत से 10 अरब डॉलर के आईफोन निर्यात करने वाली पहली कंपनी बनी है |  
  • इसरो ने 2023 तक सभी अंतरिक्ष अभियानों को मलवा मुक्त करने की घोषणा की है | 
  • FY24 में भारत ने यूएसए को सबसे ज्यादा फार्मास्युटिकल उत्पादों का निर्यात किया |
  • भारतीय मनोविज्ञान के जनक सुधीर कक्कड़ का हुआ निधन | 
  • तेलंगाना के हैदराबाद में मिले इश्वाकु काल के 3730 सिक्के | 
  • हमारी आकाशगगा में यूरोपियन खगोलविदों ने तारकीय-द्रव्यमान वाला ब्लैक होल, गैया-बीएच3 खोजा जो हमारे सूर्य से 33 गुना अधिक विशाल है।
  • नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का किया उद्घाटन |  
  • UNFPA की रिपोर्ट के अनुसार भारत 144 करोड़ की अनुमानित जनसँख्या के साथ  दुनिया का सबसे शीर्ष देश है | 
  • हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड बनी विश्व स्तर की तीसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनी | 
  • कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट गुकेश डी ने जीती, गुकेश अब तक का सबसे कम उम्र का विजेता है | 
  • महेंद्र सिंह धोनी फ्रांस की निर्माता कंपनी सिट्रोएन इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर बने | 
  • विकास अध्ययन में विशिष्ट योगदान के लिए मैल्कम आदिसेशिया पुरस्कार 2024 का ख़िताब जेएनयू के सुरेंद्र झाड़का को दिया गया | 
  • गुजरात के सूरत में 18वी लोकसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने वाले मुकेश दलाल बने पहले सांसद |  
  • सिपरी की रिपोर्ट के अनुसार भारत 2023 में सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाला चौथा देश | 
  • महिला कर्मचारियों के लिए 2 साल की चाइल्ड केयर लीव को सुप्रीम कोर्ट ने संवैधानिक अधिकार घोषित किया |
  • आईआईटी रुड़की ने गुजरात में खोजा दुनिया के सबसे बड़े सांप वासुकि इंडिकस का जीवाश्म | 
  • बांग्लादेशी गायिका रिजवाना चौधरी को पदम् श्री पुरुस्कार दिया गया | 
  • ग्रेट निकोबार के आदिवासी समूह शोम्पेन ने पहली बार लोकसभा 2024 के लिए किया मतदान | 
  • यूएई के बाद भारत पासपोर्ट दुनिया का सबसे सस्ता पासपोर्ट  बन गया है | 
  • भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के झाकड़ी में नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (NJHPS) में है। 
  • हवा से सतह तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल रॉक्स (ROCKS) का किया सफल परिक्षण जिसकी मारक क्षमता 250 किलोमीटर की है | 
  • भारत का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों की सूची में शामिल हो गया है |
  • ऑनलाइन आधार एटीएम की शुरुआत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने की है |
  • खूबानी खिलना लेह और लद्दाख में मनाया जाने वाला एक मोहत्सव है |
  • लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से अमिताभ बच्चन को  सम्मानित किया गया है |
  • टाइम्स की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में भारतीय अभिनेत्री आलिया भट्ट को शामिल गया है |
  • विश्व साहित्यिक पुरस्कार का अवार्ड ममता जी सागर को दिया गया है |
  • न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस को राष्ट्रीय न्याय अकादमी के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गयाहरियाणा सरकार ने वोटरों को कतार में लगाने के लिए 'वोटर इन क्यू' ऐप लॉन्च किया l
  • छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संयोजक और पर्यावरण प्रचारक आलोक शुक्ला को  2024 के गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • भारत की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी दिल्ली में सीएसआईआर मुख्यमंत्री लग गई l
  • विश्व विश्वविद्यालय रेटिंग के अनुरूप भारत विश्व का चौथा सबसे बड़ा अनुसंधान उत्पाद देश है l
  • चुनाव आयोग ने सुविधा पोर्टल शुरू किया l
  • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 2023-24 के बीच में कुल 12349 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण किया l
  • जगजीत पावड़िया को उनके तीसरे कार्यक्रम के लिए अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण में नियुक्त किया गया l
  • न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस को राष्ट्रीय न्याय अकादमी के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया l
  • रश्मि कुमारी ने 12वीं बार राष्ट्रीय महिला कैरम पुरस्कार जीता l
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदिरा गांधी के बाद न्यूजवीक कवर पर आने वाले पहले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं
  • भारत कुप्रबंधित प्लास्टिक कचरे के मामले में दुनिया का दूसरा देश है |
  • सलमान रुश्दी अपने नए संस्करण मादक का करेंगे विमोचन | 
  • आरबीआई ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ऐप्स BoB World को किया बैन | 
  • डीआरडीओ ने केरल में सोनार सिस्टम परीक्षण और मूल्यांकन केंद्र स्पेस का किया उद्घाटन |
  • टीएसएटी-1ए भारत का पहला निजी अवलोकन सैटेलॉजिक टाटा ने लांच किया |
  • डीआरडीओ ने राजस्थान में MPATGM हथियार प्रणाली विकासात्मक परीक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया |
  • प्रसिद्ध पंडित लच्छू महाराज पुरस्कार हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री सायरा बानो और हेमा मालिनी को दिया जाएगा।
  • आईआईटी गुवाहाटी ने कामरूप चुनाव जिले के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी सेल (एसवीईईपी) के साथ एक क्रांतिकारी 3डी-मुद्रित मॉक बैलेट यूनिट पेश की है।
  • तमिलनाडु सरकार द्वारा शुरू किए गए तीन दिवसीय सर्वेक्षण का विषय राज्य का प्रतीकात्मक जानवर नीलगिरि तहर है।
  • "इंडियाज़ न्यूक्लियर टाइटन्स" सौम्या अवस्थी और श्रभना बरुआ द्वारा लिखित पुस्तक है | 
  • केंद्र सरकार ने केरल में अडानी समूह के विझिंजम पोर्ट को देश के पहले ट्रांसशिपमेंट पोर्ट के रूप में कार्य करने की अनुमति दे दी है।

 

अंतर्राष्ट्रीय खबरें 

  • दुनिया में सबसे पहले, नाइजीरिया ने मेनिनजाइटिस के खिलाफ नया 5-इन-1 टीका पेश किया |
  • संयुक्त राज्य अमेरिका की रॉकेट लैब ने एक दक्षिण कोरियाई पृथ्वी-अवलोकन उपग्रह और नई नासा सौर-सेलिंग तकनीक को कक्षा में लॉन्च किया।
  • यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय ने पहली बार जलवायु संकट से जुड़े मामले में स्वीट्ज़रलैंड के खिलाफ सुनाया फैसला | 
  • ज़िग का अर्थ "जिम्बाब्वे गोल्ड" है, यह डिजिटल आरटीजीएस मुद्रा और नकद "बॉन्ड नोट्स" की जगह लेता है।
  • यूएई में कृत्रिम बारिश के कारण आई भयंकर बाढ़ |
  • WHO की रिपोर्ट 2024 के मुताबिक, हेपेटाइटिस बी और सी से जुड़े मामलों में चीन शीर्ष देश है।
  • 'गॉड पार्टिकल' की खोज करने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता ब्रिटिश वैज्ञानिक पीटर हिग्स का 94 साल की उम्र में निधन हो गया |
  • हारून ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2024 के अनुसार भारत 67 यूनिकॉर्न के साथ दुनिया का तीसरा देश बन गया है | 
  • नीदरलैंड के रोटरडैम में हुई 26वीं विश्व ऊर्जा कांग्रेस | 
  • सऊदी कंपनी अरामको फीफा विश्व कप 2027 को प्रायोजित करेगी | 
  • अंटार्कटिका का माउंट एयरबेस है स्वर्ण उद्गार वाला ज्वालामुखी |
  • सिंगापुर ने 4 डे वर्किंग लागू करने की घोषणा की |
  • क़तर के हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने जीता दुनिआ दुनिया के सबसे अच्छे एयरपोर्ट का ख़िताब | 
  • मोहम्मद सलेम ने जीता वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ़ द ईयर 2024 का ख़िताब |
  • पहली बार कुवैत में हुआ हिंदी रेडियो का प्रसारण |
  • माइक्रोसॉफ्ट और चैट जीपीटी 100 अरब डॉलर के AI सुपर कंप्यूटर स्टारगेट के लिए लिए सहयोग कर रहे है | 
  • पहला महासागर दशक सम्मेलन का आयोजन स्पेन के बार्सिलोना में हुआ |
  • उत्तर कोरिया ने सुपर लार्ज क्रूज मिसाइल हवासल-1 रा-3 का परीक्षण | 
  • दक्षिण कोरिया ने 48 सेकंड के लिए 100 मिलियन डिग्री के प्लाज्मा तापमान को बनाये रखने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है |  
  • जर्मनी की संसद ने अपने देश में भांग को वैध करने वाला कानून पारित किया है। जर्मनी यूरोप का तीसरा देश बन गया है | 
  • विश्व साइबर अपराध सूचकांक में रूस को मिला पहला स्थान |
  • रूस ने अंगारा A5 हेवी-लिफ्ट रॉकेट लॉन्च किया, जो रूस की अंतरिक्ष शक्ति आकांक्षाओं का प्रतीक है |
  • ईरान और इजराइल के बीच शुरू हुआ युद्ध |
  • नासा ने शनि के टाइटन पर ड्रैगन फ्लाई रोटर क्राफ्ट को लॉन्च करने की घोषणा 2028 तक की l
  • गणितज्ञ एवी विग्डरसन ने कंप्यूटर एल्गोरिदम को आगे बढ़ाने के लिए ट्यूरिंग पुरस्कार जीता |
  • जर्मनी की संसद ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को पर्याप्त भांग रखने की अनुमति का कानून पारित किया है |
  • अमेरिकी सीनेट ने टिकटॉक पर बैन लगाने वाले विधेयक को दी मंजूरी | 
  • ऐटाना बोनमाटी लॉरिअल वर्ल्ड स्पोर्ट्स वीमेन ऑफ़ ईयर का ख़िताब जीतने वाली पहली फुटबॉलर बनी है!
  • WHO ने बढ़ते कोरोना वायरस की निगरानी के लिए वैश्विक प्रयोगशाला COVINET लांच की | 
  • चीन ने बांग्लादेश में बनाया गुप्त पनडुब्बी बेस है, जिसका नाम बीएनएस शेख हसीना रखा गया है। | 

 

खेल जगत खबरें 

  • रोहन बोपन्ना मियामी ओपन टूर्नामेंट का युगल ख़िताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाडी बन गए है | 
  • हॉकी इंडिया ने हार्दिक सिंह, सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 का अवार्ड दिए | 
  • नेपाली क्रिकेटर दीपेंद्र सिंह ऐरी टी20 क्रिकेट में एक ओवर में 6 छह लगाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं |
  • मोंटे-कार्लो मास्टर्स 2024 पुरुष एकल का खिताब ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने जीता |
  • युकी भांबरी बीएमडब्ल्यू ओपन टेनिस का युगल खिताब जीतने वाले बने पहले भारतीय |
  • नरसिंह यादव को भारतीय कुश्ती महासंघ के एथलीट आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है | 
  • भारत के लिए पहला पेरिस ओलंपिक रोइंग कोटा बलराज पंवार (नौकायन) ने जीता |
  • भारत की महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को  बनाया गया है |
  • भारत के स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने 22 साल की शानदार यात्रा पूरी करने के बाद संन्यास की घोषणा की। 
  • आईसीसी ने भारतीय दिग्गज युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता उसेन बोल्ट को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 का राजदूत घोषित किया है।
  • महेन्द्र सिंह धोनी टी-20 क्रिकेट में 300 कैच लेने वाले पहले विकेटकीपर बने है |
  • मियामी ओपन टूर्नामेंट का युगल ख़िताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाडी रोहन बोपन्ना बन गए है |

जून 2024 करेंट अफेयर्स - सभी प्रतियोगी परीक्ष...
June

1. केरल राज्य में कक्षा 7 के छात्रों को अब उनकी सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) पाठ्यपुस्तक के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अध्यय...

Read More
मई 2024 करेंट अफेयर्स : ऊँचा स्विमिंग पूल, फी...
May

करंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ड्रीम जॉब के लिए कॉम्पिटिटिव एग्जाम में महारत हासिल करने के...

Read More
राजस्थान करंट अफेयर्स अप्रैल 2024 सभी प्रतियो...
April

राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा मेवाड़ मोहत्सव (गणगौर फेस्टिवल) का आयोजन उदयपुर में 11 से 13 अप्रैल के बीच किया गया | राजस्थान टीम ने 33वीं...

Read More

Latest Current Affairs 2024

June 2024

Understanding current events is essential to passing any competitive exam. One might benefit from reading current affairs to...

May 2024

Current affairs play a vital role in cracking the examination in every competition exam. To master the competitive exams for...

April 2024

In every competition exam, current affairs play a vital role in cracking the examination. Reading current affairs helps to ac...

March 2024

ऐसी परीक्षाएं जो व्यापक ज्ञान और जागरूकता, विशेष रूप से समसामयिक घटनाओं पर जोर देती हैं। परीक्षाएँ अक्सर बाहरी दुनिया के बारे...