करंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ड्रीम जॉब के लिए कॉम्पिटिटिव एग्जाम में महारत हासिल करने के लिए, करंट अफेयर्स पढ़ने से फायदा हो सकता है। वर्तमान घटनाएँ, प्रमुख व्यक्ति, मासिक उत्सव और समारोह, और पुरस्कार सभी प्रभावित करते हैं | यहाँ हम मई 2024 में घटने वाली सभी प्रमुख घटनाओ की जानकारी दे रहे है |
- दुनिया का सबसे ऊंचा स्विमिंग पूल भूटान में शुरू हुआ | 
 - ब्राजील के फीफा महिला वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी दी गयी |
 - थाईलैंड ओपन पुरुष डबल का ख़िताब भारत के सात्विक साईराज और चिराग सेठी ने जीता |
 - माउंट इबू (इंडोनेशिया ) के ज्वालामुखी में हुआ भयंकर विस्फोट |
 - अनमोल राय एक ट्रांसवुमन ने जीता मिस पिंक नेपाल 2024 का ख़िताब |
 - एचडीएफसी बैंक को आईएफसी ने माइक्रो फाइनेंस बिजनेस के लिए $500 मिलियन का ऋण दिया |
 - विश्व की सबसे ऊँची खगोलीय वेधशाला अटाकामा वेधशाला (18,500 फीट की ऊँचाई) का उद्घाटन टोक्यो विश्वविद्यालय में किया गया है | 
 - एचआईवी वैक्सीन का सफल परीक्षण यूएसए की ड्यूक यूनिवर्सिटी ने किया |
 - एलन मस्क ने इंडोनेशिया में स्टारलिंक इंटरनेट की शुरुआत की | 
 - जनरल टो लाम वियतनाम के नए राष्ट्रपति चुने गए |
 - साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए "डिजिटल अरेस्ट" पोर्टल की शुरुआत गृह मंत्रालय ने की | 
 - चीन ने ताइवान को हथियार बेचने के कारण अमेरिकी कंपनियों पर लगाया प्रतिबन्ध | 
 - 55 वर्षीय ज्योति रात्रे माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे उम्रदराज महिला बनी | 
 - सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी जोसेफ डिटूरी 93 दिन अटलांटिक महासागर के पानी के अंदर रहने के बाद 10 साल छोटे हो गए।
 - सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अफ्रीका में भेजी मलेरिया वैक्सीन की पहली खेप |
 - दूषित ब्लड घोटाले से यूके में 3000 लोगों की हुई मौत |
 - 10 वा वर्ल्ड वाटर फोरम इंडोनेशिया के बाली में हुआ |  
 - भारत सरकार ने एक राष्ट्र एक हवाई क्षेत्र के लिए प्रोजेक्ट ईशान शुरू किया | 
 - ओपन एआई ने अब तक का सबसे तेज और शक्तिशाली एआई मॉडल जीपीटी 4. 0 किया लॉन्च |
 - केरल में मस्तिष्क खाने वाले अमीबा से हुई एक लड़की की मौत |
 - अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2024 जीतने वाली पहली जर्मन लेखिका जेनी एर्पेनबेक बैग बनी है |
 - स्पेन बना अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 99 वां सदस्य |
 - दूसरा एआई शिखर सम्मेलन सियोल (द. कोरिया) में आयोजित हुआ |
 - फोर्ब्स के अनुसार क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे अधिक कमाई करने वाले एथलीट हैं l
 - प्यूमा इंडिया भारतीय एथलेटिक्स महासंघ का साझेदार बना l
 - जापान में अजय विश्व पैरा चैंपियनशिप में भारत की दीप्ति ने 400 मीटर दौड़ में बनाया रिकॉर्ड l
 - असम सरकार ने यूनिसेफ की मदद से आपदा प्रबंधन कार्यक्रम DRIMS की शुरुआत की l
 - हवाई दुर्घटना में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री की मौत l
 - रूस ने भारत को दिए 27000 एके 203 असॉल्ट राइफलें l
 - यूएई ने पर्यावरण संरक्षण करने वालों के लिए 10 साल के लिए ब्लू रेजीडेंसियल वीजा जारी किया है l
 - वेनेजुएला का हम्बोल्ट ग्लेशियर बर्फ में बदला l
 - भारतीय वायु सेना अन्तर्राष्ट्रीय युद्ध अभ्यास रेड फ़्लैग 24 में भाग लेने के लिए अलास्का पहुँचा l
 - अनीश कपूर ने हुरुन इंडिया आर्ट 24 में पहला स्थान जीता l
 - दुनिया का पहला लकड़ी से बना ऊपग्रह लिग्नोसेट जापान ने बनाया l
 - जापान ने पाकिस्तान को हराकर अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट जीता l
 - नेपाल की पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने 29वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर रिकॉर्ड बनाया l
 - दुनिया का पहला 6G डिवाइस जापान ने लॉन्च किया l
 - विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार चीन की कृषि खाद्य प्रणाली से हुआ सबसे ज्यादा उत्पादन l
 - इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का संन्यास |
 - अमन सहरावत पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए  क्वालिफाइड करने वाले पहले भारतीय पहलवान बने है |
 - बीएसएनएल अगस्त 2024 से पूरे देश में 4G सेवा शुरू करेगा |
 - केरल के प्रशासन ने मंदिरों में कनेर के फूल चढ़ाने पर लगाया प्रतिबन्ध |  
 - 55 कैनक्री ई एक वायुमंडलीय वाली चट्टानी ग्रह की खोज की गयी |
 - इसरो ने तमिलनाडु में 3d प्रिंटिंग से निर्मित लिक्विड  इंजन PS 4 का किया सफल परीक्षण |
 - भारतीय सेना के ऑपरेशन सद्भावना के तहत नागा और रंग रंग गांव में उत्तरी सिक्किम के दूरदराज के समुदायों के लिए अटूट समर्थन का प्रदर्शन किया |
 - कांस फिल्म फेस्टिवल में पहली बार बनाया जाएगा भारत पर्व |
 - नासा ने चन्द्रमा पर पहला रेलवे AI सिस्टम बनाने की घोषणा की |
 - रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादमी फेलोशिप से किया सम्मानित |
 - रिलायंस, टाटा और सीरम इंस्टीट्यूट वर्ल्ड की 100 प्रभावशाली कंपनियों में शामिल |
 - सिक्किम हाईकोर्ट महिला कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म अवकाश शुरू करने वाला देश का पहला उच्च न्यायालय |
 - राकेश रंजन बने कर्मचारी चयन आयोग के नए अध्यक्ष |
 - NIMHANS को स्वास्थ्य संरक्षण के लिए 2024 का डब्ल्यूएचओ नेल्सन मंडेला पुरस्कार |
 - आईआईटी कानपुर में डीआरडीओ उद्योग अकादमी उत्कृष्ट केंद्र शुरू हुआ |
 - डॉ. इमैनुएल सोबरन को विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन का नया महानिदेशक चुना गया |
 - मेजर राधिका सेन को 2023 मिलिट्री जेंडर एडवोकेट अवार्ड ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया |
 - भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार में ओमान में किया गया प्रवासी अभिलेखागार का पहला विदेशी डिजिटलीकरण |
 - 29 मई को संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिको का अंतरराष्ट्रीय दिवस 2024 मनाया जाएगा |
 - हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल रुद्र एम II का किया सफल परीक्षण |
 - डीआरडीओ प्रमुख के रूप में डॉ. समीर वी कामत का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढाया |
 - केरल के पश्चिमी घाट में नई शैवाल प्रजाति ओडोक्लेडियम सह्याद्रिकम की खोज की गई |
 - ग्लोबल स्पिरिट्स मास्टर्स टूर्नामेंट में मेड इन इंडिया चेरापूंजी जिन से हासिल किया शीर्ष स्थान |
 - दीपा करमाकर उज्बेकिस्तान एशियाई जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी |
 - तमिलनाडु आइडल विंग सीआईडी थाईलैंड से ‘डांसिंग कृष्ण’ की मूर्ति वापस लाएगी |
 - कपिल सिब्बल को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
 - देश में लंबे समय से चल रहे मुद्रा संकट को कम करने के लिए, जिम्बाब्वे ने एक नई मुद्रा शुरू की है जिसे ज़िग के नाम से जाना जाता है, जो जिम्बाब्वे गोल्ड का संक्षिप्त रूप है।
 - उत्तराखंड सरकार ने बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद द्वारा निर्मित 14 वस्तुओं के विनिर्माण लाइसेंस रद्द कर दिए।
 - तरकश हाल ही में कोलकाता में आयोजित वार्षिक भारत-अमेरिका संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभ्यास के सातवें संस्करण का नाम है |
 - अरुणाचल प्रदेश की सेला सुरंग को इंटरनेशनल बुक ऑफ ऑनर द्वारा आधिकारिक तौर पर भारत की सबसे ऊंची सुरंग के रूप में मान्यता दी गई है।
 - IQAir के अनुसार, दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर काठमांडू है। 
 - पुणे में पुनीत बालन ग्रुप और भारतीय सेना ने मिलकर देश का पहला संविधान पार्क खोला।
 - 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में, पायल कपाड़िया की फिल्म "ऑल वी इमेजिन एज़ लाइट" ने प्रतिष्ठित ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार जीता |
 - महामत इदरीस डेबी ने उत्तर-मध्य अफ्रीका के देश चाड के नए राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला |
 - दूरसंचार विभाग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ मिलकर फर्जी एसएमएस संदेशों की बढ़ती चिंताओं का मुकाबला करने के लिए संचार साथी पहल का अनावरण किया है।
 - एक ही मौसम में दो बार एवरेस्ट और लोत्से दोनों पर चढ़ने वाले पहले पर्वतारोही के रूप में, भारतीय पर्वतारोही सत्यदीप गुप्ता ने इतिहास रच दिया है। 
 - शाहरुख खान को मुथूट ब्लू का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है, जिसे मुथूट पप्पाचन ग्रुप (MPG) के नाम से भी जाना जाता है।
 - स्थानीय रूप से निर्मित एंटी-रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-II के सफल उड़ान परीक्षण के साथ, भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
 - गुजरात के "कच्छ अजरख" के पारंपरिक शिल्पकारों को भौगोलिक संकेत (जीआई) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।