मार्च हिंदी करेंट अफेयर्स 2024 - मार्च 2024 करेंट अफेयर्स

...

ऐसी परीक्षाएं जो व्यापक ज्ञान और जागरूकता, विशेष रूप से समसामयिक घटनाओं पर जोर देती हैं। परीक्षाएँ अक्सर बाहरी दुनिया के बारे में आपके ज्ञान का मूल्यांकन करती हैं। समसामयिक मामलों के बारे में आपका ज्ञान दर्शाता है कि आप समसामयिक मामलों पर अपडेट हैं। इसके लिए हम आपके लिए मार्च 2024 का मासिक करेंट अफेयर्स लेकर आए हैं।

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स मार्च 2024

  • इसरो ने POEM - 3 का पृथ्वी के वायुमंडल की कक्षा प्रवेश कराया |
  • ब्रांड फाइनेंस 2024 की रिपोर्ट के अनुसार LIC इंडिया बना वर्ल्ड की सबसे मजबूत बीमा ब्रांड | 
  • मदरसा शिक्षा अधिनियम 2004 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया | 
  • गुजरात के शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म शिक्षा सुधार लांच किया |
  • तेलंगाना राज्य में किसानों की समस्याओं को समझने और किसानों के संकट को कम करने के लिए किसान मित्र हेल्पलाइन की स्थापना की गई।
  • सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का भव्य शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से किया गया।
  • इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति को राज्य सभा के लिए नॉमिनेट किया गया है | 
  • लोकतंत्र के लिए तीसरे शिखर सम्मेलन का आयोजन दक्षिण कोरिया में हुआ | 
  • हमारा संविधान हमारा सम्मान कार्यक्रम राजस्थान के बीकानेर से प्रारंभ होगा |
  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) फॉर्मूला वन (F1) रेसिंग के लिए ईंधन का उत्पादन करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गयी है | 
  • हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना लांच | इसका उद्देश्य  हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को मजबूत बनाना है। इस योजना के अंतर्गत 1500 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी |
  • नीतीश कुमार ने पटना में देश के पहले डॉल्फिन रिसर्च सेंटर का किया उद्घाटन | 
  • भारत की पहली अंडरवाटर ट्रेन का उद्घाटन मोदी ने कोलकाता में किया |
  • त्रिपुरा के उत्पाद हैं माताबारी पेरा प्रसाद, रिग्नाई पचरा टेक्सटाइल्स और रिसा को जीआई टैग प्राप्त हुआ |
  • महिला वैज्ञानिकों और संकाय सदस्यों के लिए UGC ने लॉन्च किया 'शेरनी' नेटवर्क | शेरनी नेटवर्क लक्ष्य विज्ञान और अनुसंधान क्षेत्रों में लगी भारतीय महिलाओं की 81,818 प्रोफाइल को जोड़ना है। 
  • विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना को झारखंड सरकार ने शुरू किया | 
  • भारत का पहला AI शिक्षक 'आइरिस' केरल में पेश किया गया |
  • राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2024 के विजेता यतिन भास्कर दुग्गल है | 
  • पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'देखो अपना देश पीपल्स चॉइस 2024' लॉन्च किया।
  • कर्नाटक ने विशेष एआई केंद्र के लिए विश्व आर्थिक मंच के साथ समझौता किया |
  • चुनाव आयोग ने विकलांग व्यक्तियों के लिए सक्षम ऐप लांच किया | 
  • IAU ने एक क्षुद्रग्रह का नाम बेंगलुरु के एक प्रोफेसर जयंत मूर्ति के नाम पर रखा गया है | 
  • नायब सैनी बने हरियाणा के 11वें नए मुख्यमंत्री |
  • ऑपरेशन संकल्प भारतीय नौसेना द्वारा हिन्द महासागर में चलाया गया ऑपरेशन है | 
  • असम के माजुली और पांडुलिपि को मिला जीआई टैग | 
  • केंद्र की मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून  लागू किया |
  • इसरो ने भारत के भविष्य का अंतरिक्षयान पुष्पक लॉन्च किया, पुष्पक खास तरह का स्पेस शटल है. यह अंतरिक्षयान अंतरिक्ष में सैटेलाइट्स और कार्गो को ले जाने का काम करेगा | 
  • भारत ने हैती से अपने नागरिकों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन इंद्रावती' शुरू किया |
  • भारत की पहली बैटरी स्टोरेज गीगाफैक्ट्री जम्मू और कश्मीर में होगी लांच | 
  • भाषानेट पोर्टल को आईटी मंत्रालय और नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया ने सार्वभौमिक स्वीकृति दिवस पर लॉन्च किया | 
  • राजस्थान के बांध और नहरों में पानी की जानकारी के लिए राज्य जल संसाधन सूचना प्रणाली डैशबोर्ड पोर्टल लॉन्च किया है |
  • भारत का दूसरा यूनिकॉर्न स्टार्टअप फिनटेक कंपनी बनी है | 
  • अमेरिका ने 2025 से पेट्रोल से चलने वाली कारों की विक्री पर प्रतिबंद लगा दिया है | 
  • लगातार चौथे साल दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी नई दिल्ली रही है | 
  • मंगल ग्रह पर एवेरस्ट से भी ऊँची ज्वालामुखी की खोज, शोधकर्ताओं ने अस्थायी रूप से इसे "नोक्टिस ज्वालामुखी" कहा  | 
  • भारत का पहला आयुर्वेदिक कैफे दिल्ली में खुला, जिसका नाम सोमा है |
  • हिमाचल प्रदेश में मतदान को बढ़ावा देने के लिए चुनाव आयोग ने मिशन-144 शुरू किया |
  • मिशन पाम ऑयल के तहत अरुणाचल प्रदेश में शुरू हुआ पहला तेल प्रोसेसिंग प्लांट | 
  • नवनीत सहगल बने प्रसार भारती के नए अध्यक्ष | 
  • भारत सरकार ने "इथेनॉल 100" वैकल्पिक ईंधन को लॉन्च किया | 
  • देश की पहले एलपीजी बस का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  ने किया | 
  • वैश्विक आध्यात्मिक महोत्सव 2024 का हैदराबाद में हुआ | 
  • पैरा आर्चर और अर्जुन अवार्ड विजेता शीतल कुमारी को चुनाव आयोग ने पीडब्लूडी श्रेणी में नेशनल आइकॉन घोषित किया |  
  • सुमन कुमारी बनी की BSF पहली महिला (sniper) निशानची |
  • भारत फास्ट ब्रीडर रिएक्टर के आधार पर परमाणु प्लांट बनाने वाला दुनिआ का दूसरा देश बना है | 
  • हरियाणा के हिसार में देश का पहला हरित हाइड्रोजन प्लांट शुरू हुआ |  
  • चक्षु पोर्टल दूरसंचार विभाग (DoT) को साइबर फ्रॉड पर अंकुश लगाने की नई पहल है। जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अस्वनी वैष्णव ने किया | 
  • आईएनएस जटायु एक नया नौसैनिक अड्डा है जिसका उद्घाटन लक्षद्वीप में किया जाएगा।
  • यूपी सर्वाधिक 5 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है | 
  • LNT ने गुजरात में देश के पहले स्वदेश निर्मित "हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर" का किया उद्घाटन | 
  • भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआई) ने रूबी लाल धब्बे वाले हेड-शील्ड समुद्री स्लग की एक नई समुद्री प्रजाति का नाम "मेलानोकलामिस द्रौपदी" रखा है, जो राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू के नाम पर रखा गया है | 
  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी बानी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023  की ओवरआल चैंपियन | 
  • गोपालपुर एयरपोर्ट (उड़ीसा) का अधिगृहण अडानी ग्रुप ने 3350 करोड़ में किया |
  • तेलंगाना के गंगापुरम में 900 वर्ष पुराने चालुक्य शिलालेख की खोज हुई |
  • सदानंद वसंत का NIA और पीयूष आनंद को NDRF का नया महानिदेशक बनाया गया है | 
  • पश्चिम बंगाल में डोल जात्रा पर्व मनाया जाता है , इसे भगवान श्रीकृष्ण और राधा से जोड़ा जाता है | 
  • CPCRI ने कर्नाटक में नारियल की नई बौनी किस्म कल्पा सुवर्णा की खोज की | 
  • राजस्थान के पहले ॐ आकार के मंदिर का निर्माण राजस्थान के पाली में किया गया | 
  • विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र ने गगनयान के लिए सखी ऐप बनाया है |
  • ऑपरेशन कामधेनु जम्मू और कश्मीर पुलिस की तरफ से पशुओ की तस्करी को रोकने के लिए शुरू किया | 
  • यस बैंक ने पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय ओलंपिक संघ के साथ की साझेदारी |

 

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स मार्च 2024

  • हारून रीसर्च इंस्टिट्यूट के अनुसार मुंबई एशिया के अरबपति की राजधानी बनी | 
  • लुइस मोंटेनेग्रो बने पुर्तगाल के नए प्रधानमंत्री |
  • ब्रिट्रेन के क्रिस ब्राउन, पृथ्वी के सबसे दूरस्थ बिंदु निमो तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने | 
  • थाईलैंड समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला पहला दक्षिण एशिया का देश बना है | 
  • पहला परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन बेल्जियम के ब्रूसेल में हुआ | 
  • फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज ढहने के बाद USA के मेरीलैंड में आपातकाल घोषित किया गया | 
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण की रिपोर्ट के अनुसार विश्व में 19% खाद्य  पदार्थ बर्बाद होता है |
  • नोबेल पुरस्कार विजेता और अर्थशास्त्री डेनियल कन्नमैन का निधन हो गया |
  • चीन के लॉन्ग मार्च 6ए ने दूसरा यूनहाई-3 उपग्रह लॉन्च किया |
  • निकारागुआ, एक उत्तर अमेरिका देश है जिसने भारतीय फार्मा मानकों को मान्यता दी है | 
  • फ्रांस विश्व का पहला देश है जिसने गर्भपात को संवैधानिक अधिकार बनाया है | 
  • दुबई में हुई दुनिया की पहली जेट सूट रेस |
  • ब्रिटेन ने मिसाइल को नष्ट करने वाले पहले लेज़र हथियार ड्रैगन फायर का सफल परिक्षण किया | 
  • भारत और मलेशिया के बीच हुआ आंध्रप्रदेश में हुआ समुद्र अभ्यास "समुद्र लक्षमण" | 
  • भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों (एसडीएफ) के साथ 10वाँ  संयुक्त सैन्य अभ्यास 'लमितिये-2024' सेशेल्स में आयोजित किया गया | 
  • इसरो को ऐतिहासिक चंद्रयान-3 मिशन के लिए एविएशन वीक लॉरेट्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया | |
  • आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने दिया इस्तीफा | साइमन हैरिस बने आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री |
  • उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में चक्रवाती तूफान “मेगन” ने मचाई तबाही | 
  • विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2024 के अनुसार फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना |  
  • संयुक्त अरब अमीरात ने भारत और दुबई के अमीरात के बीच लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक संबंधों का एक जीवंत उत्सव होने का वादा करते हुए "इंडिया बाय द क्रीक फेस्टिवल" की मेजबानी की।
  • वकील तमस सुलिओक बने हंगरी के नए राष्ट्रपति | 
  • स्वीडन बना नाटो का 32वाँ सदस्य |
  • भारत, मोज़ाम्बिक और तंजानिया (IMT) त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास का 29 मार्च को TRILAT-2024 का दूसरा संस्करण संपन्न हुआ |
  • व्लादिमीर पुतिन रिकॉर्ड पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति बने |
  • आईसीईए की रिपोर्ट के अनुसर पिछले दशक में भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता |
  • चीन ने चंद्र मिशनों का समर्थन करने के लिए क्यूकियाओ-2 उपग्रह लांच किया |  

 

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मार्च 2024

  • मिशेल टैलग्रांड को एबेल प्राइज 2024  से सम्मानित किया जायेगा | 
  • इंडिगो एयरलाइन को एथेंस में आयोजित एयर ट्रांसपोर्ट अवार्ड्स 2024 में  'एयरलाइन ऑफ द ईयर' के लिए नामांकित किया गया है।
  • परोपकारी कार्यों के लिए रतन टाटा को पीवी. नरसिम्हा राव मेमोरियल अवार्ड दिया गया | 
  • भारतीय युवा उदय भाटिया और मानसी गुप्ता को उनके सामाजिक कार्यों या मानवीय सेवाओं के लिए 'डायना मेमोरियल अवार्ड' मिला |
  • प्रसिद्ध मलयालम कवि प्रभा वर्मा को उनके उपन्यास "रौद्र सात्विकम" के लिए सरस्वती पुरस्कार 2023 मिलेगा।
  • भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' पाने वाले पीएम मोदी पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष बने | 
  • COP28 (संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन) के अध्यक्ष डॉ. सुल्तान अल जाबेर को CERAWeek लीडरशिप अवार्ड दिया गया | 
  • भारत के अंग्रेजी भाषा के दिग्गज साहित्यकार अमिताभ घोष को नीदरलैंड के इरास्मस पुरस्कार से सम्मानित किया गया |

 

96वां अकादमी पुरस्कार समारोह
सर्वश्रेष्ठ अभिनेतासिलियन मर्फी (ओपेनहाइमर)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रीएम्मा स्टोन (पुअर थिंग्स)
सर्वश्रेष्ठ फ़िल्मओपेनहाइमर
सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्मद जोन ऑफ इंटरेस्ट
  • बीना अग्रवाल और जेम्स थॉमस को मिला पहला वैश्विक असमानता अनुसन्धान पुरस्कार | 
  • बिजली विभाग के डिस्कॉम रेटिंग में महाराष्ट्र को मिला पहला पुरस्कार | 
  • मार्च 2024 में श्रीनिवासन स्वामी को इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन से 'IAA गोल्डन कम्पास अवार्ड' प्राप्त हुआ।
  • फिल्म निर्माता जोया अख्तर और शेफ असमा खान इंडिया-यूके अचीवर्स से सम्मानित किया | 
  • यूनाइटेड स्टेट्स गोल्फ एसोसिएशन ने टाइगर वुड्स को बॉब जोन्स पुरुस्कार से सम्मानित | 
  •  

खेल करेंट अफेयर्स मार्च 2024

  • विराट कोहली 12000 टी-20 रन बनाने वाले पहले खिलाडी बन गए है | 
  • सुनील छेत्री इंटरनेशनल फुटबॉल में 150 मैच खेलने वाले पहले भारतीय बन गए है | 
  • विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 का आयोजक चीन होगा |
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल को हराकर जीता पहला वीमेन प्रेमियर लीग का ख़िताब |  
  • भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने कैलिफोर्निया में 16000 मीटर दौड़ का 16 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।
  • जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पहली बार फॉर्मूला - 4 रेस का आयोजन हुआ |
  • कार्लोस अल्कराज ने डेनियल मेदवेदेव को हराकर इंडियन वेल्स 2024 का खिताब जीता | 
  • इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने रूस और बेलारूस के एथलीटों पर पेरिस ओलिंपिक खेलो के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रों की परेड में भाग लेने पर रोक लगा दी है | 
  • भारत के साथियान ज्ञानसेकरन ने फाइनल में मानव ठक्कर को हराकर डब्ल्यूटीटी फीडर बेरूत 2024 में पुरुष एकल का खिताब जीता।
  • भारतीय बैडमिंटन खिलाडी सात्विक और चिराग ने जीता फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का युगल खिताब |
  • टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल पेरिस ओलंपिक में करेंगे भारतीय दल का नेतृत्व | 
  • भारतीय बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज बिलियर्ड्स हॉल ऑफ फेम में शामिल 
  • एवरेडी  बैटरी ने नीरज चोपड़ा को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर |
  • दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेटर शबनीम इस्माइल दुनिया की सबसे तेज गेंदबाज बन गई हैं।

जून 2024 करेंट अफेयर्स - सभी प्रतियोगी परीक्ष...
June

1. केरल राज्य में कक्षा 7 के छात्रों को अब उनकी सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) पाठ्यपुस्तक के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अध्यय...

Read More
मई 2024 करेंट अफेयर्स : ऊँचा स्विमिंग पूल, फी...
May

करंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ड्रीम जॉब के लिए कॉम्पिटिटिव एग्जाम में महारत हासिल करने के...

Read More
राजस्थान करंट अफेयर्स अप्रैल 2024 सभी प्रतियो...
April

राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा मेवाड़ मोहत्सव (गणगौर फेस्टिवल) का आयोजन उदयपुर में 11 से 13 अप्रैल के बीच किया गया | राजस्थान टीम ने 33वीं...

Read More

Latest Current Affairs 2024

June 2024

Understanding current events is essential to passing any competitive exam. One might benefit from reading current affairs to...

May 2024

Current affairs play a vital role in cracking the examination in every competition exam. To master the competitive exams for...

April 2024

अप्रैल 2024 डेली करेंट अफेयर्स सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जैसे रेलवे, बैंक एसएससी, यूपीएससी | जाने अप्रैल 2024 में घटने व...

April 2024

In every competition exam, current affairs play a vital role in cracking the examination. Reading current affairs helps to ac...