सभी प्रतियोगिता के लिए राजस्थान करेंट अफेयर्स हिंदी दिसंबर 2023
- राजस्थान साहित्य अकादमी ने वर्ष 2023-24 के लिए मीरां पुरस्कार देवीलाल महिया देने की घोषणा की है |
- राजस्थान के माचिया बायोलॉजिकल पार्क, जोधपुर में छत्तीसगढ़ के रायपुर जू से नर शेर लाया जाएगा |
- राजस्थान प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में ‘नो बैग डे’ की एक्टिविटी के लिए ‘लैब डे’ का आयोजन 9 दिसम्बर, 2023 किया गया है |
- राजस्थान की घुड़सवारी की खिलाड़ी दिव्यकृति सिंह को केंद्र सरकार ने अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित किया है |
- राजस्थान सरकार ने कानवास पक्षी विहार कोटा, खींचन, जोधपुर, लूणकरणसर, बीकानेर वन्यजीव स्थल को आर्द्रभूमि घोषित करने हेतु केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है |
- जेंडर संवेदनशीलता के लिए 2023 का ‘दक्षिणी एशियाई लाडली मीडिया अवॉर्ड’ राज्य के पत्रकार कानाराम मुण्डियार को दिया गया है |
- प्रणब भार्गव को नाइटहुड के 'ऑर्डर ऑफ द लायन ऑफ फिनलैंड' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- हाल ही में जयपुर के पत्रकार अमित बैजनाथ गर्ग को माणक अलंकरण पुरस्कार के लिए चुना गया है।
- जोधपुर में सारंग-सृजन भारत-कोरिया सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम की शुरुआत हुई है |
- राजस्थान राज्य के उदयपुर जिले को अमेरिकन एक्सप्रेस ट्रैवल द्वारा वर्ष 2024 के ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन के लिए चुना गया है।
- 16 दिसम्बर 2023 को राजस्थान में 'विकास भारत संकल्प यात्रा अभियान' आयोजित किया जायेगा |
- राजस्थान विधानसभा से निर्वाचित विधायक रवींद्र सिंह भाटी को अमेरिकी संसद करेगी सम्मानित |
- एशिया का पहला माइक्रोलाइट फिक्स्ड विंग एयर शो अभियान सीकर में आयोजित किया जा रहा है |
- भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून की पासिंग आउट परेड में राजस्थान के कैडेट गौरव यादव को प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ अवॉर्ड मिला है |
- केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत राजस्थान से 2 गंतव्यों (बूँदी ज़िले के केशोरायपाटन, जोधपुर) को जीर्णोद्धार के लिए अधिसूचित किया है |
- राजस्थान में टोंक महोत्सव का आयोजन 20 दिसंबर, 2023 से किया गया |
- आर्मी डेजर्ट कोर द्वारा 7 से 9 दिसंबर 2023 तक जैसलमेर में 'कैमल सफारी अभियान' का आयोजन किया गया है |
- राजस्थान में पहली बार प्लास्टिक बोतल क्रश मशीन 50 स्थानों पर लगेगी जाएगी |
- हाल ही में राजस्थान का नया मुख्यमंत्री किसको घोषित किया गया है, साथ ही 2 उपमुख्यमंत्री दिव्या कुमारी और प्रेम चाँद बैरवा बनाये है |
- डॉक्टर्स ऑफ राजस्थान इंटरनेशनल (डोरी) फाउंडेशन ने राजस्थान के गाँवों हेल्थ टेस्ट करवाने के लिए अमेरिकन एसोसिशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन के साथ MoU किया है |
- आर्मेनिया में आयोजित जूनियर महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चूरू की निशा गुलेरिया ने स्वर्ण पदक जीता है |
- राजस्थान की फिल्म 'द लॉस्ट मील' को अमेरिका के वॉशिंगटन डी.सी. में आयोजित साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म अवॉर्ड मिला है |
- 5-8 दिसम्बर, 2023 तक जयपुर हिस्ट्री फेस्टिवल का आयोजन 'एजुकेशन थ्रू मॉन्यूमेंट्स' थीम के साथ किया जा रहा है |
- नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में राज्य में बलात्कार के मामलों में भीलवाड़ा पहले स्थान है |
- सूरत में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में राजस्थान ने 61 पदक जीते हैं |
- हाल ही में जारी प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति रिपोर्ट में राजस्थान देश में 14वें स्थान पर है |
- काठमांडू नेपाल में आयोजित सातवीं साउथ एशियन कराटे चैम्पियनशिप में अजमेर के हर्ष अग्रवाल ने काँस्य पदक जीता है |
- विश्व मृदा दिवस पर भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा आयोजित वीडियो प्रतियोगिता में कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान, बीकानेर के विद्यार्थियों ने प्रथम पुरस्कार जीता है |
- रणकपुर-जवाई बांध महोत्सव का आयोजन पाली में किया जाएगा |
- वीनू गुप्ता को हाल ही में राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी का चेयरपर्सन बनाया गया है |
- केले की फसल को टिश्यू कल्चर विधि से उगाकर ऋषिराज नाम के किसान ने नवाचार किया है |
- होटल क्लार्क आमेर में आयोजित सम्मान समारोह में नरेंद्र सिंह रावत को 'डायरेक्टर ऑफ द ईयर-2023' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है |
- कोणार्क कोर ने आर्मी वेटरन कॉम्प्लेक्स में आयुर्वेदिक उपचार के माध्यम से सैन्य कर्मियों के उपचार के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय, जोधपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं |
- अमेरिका की 'ऑबर्न यूनिवर्सिटी' ने सिलिकोसिस बीमारी के इलाज की संभावनाओं का अध्ययन करने के लिए जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी, जोधपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं |
- विधानसभा चुनाव 2023 में राज्य से 20 महिला विधायक बनीं हैं |
- विष्णुचंद प्रजापत को भारतीय कला केंद्र, नई दिल्ली में 'नेशनल आइकॉन अवार्ड-2023' से सम्मानित किया गया है |
- विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस, इण्डिया (NASI) की ओर से डॉ. ओ.पी. यादव को फेलो के लिए चुना गया है |
- केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्य के 7 पुलिस अधिकारियों को ‘महानिदेशक प्रशस्ति-पत्र एवं डिस्क’ से सम्मानित करने की घोषणा की गई है |
- ICC की ताजा टी20 रैंकिंग में भारतीय दाएं हाथ के लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन गए हैं.|
- हाल ही में मिस्टर राजस्थान-2023 खिताब अंश वालिया ने जीता है |
- उदयपुर जिले की शख्सियत रोहित कोठारी को मुंबई में दादा साहब फाल्के आइकॉन अवॉर्ड-2023 से सम्मानित किया गया |
- शिलांग (मेघालय) में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में लक्ष्य चाहर ने स्वर्ण पदक जीतकर जीता |
- 1 से 3 दिसंबर तक देहरादून में संपन्न राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राज्य के 3 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर काँस्य पदक जीते हैं |
- 13वें चंडीगढ़ शिल्प मेले में लाइफटाइम अचीवमेंट लोक कला साधक सम्मान पंडित वासुदेव भट्ट को दिया गया है |
- राजस्थान का पहला आयोडाइज़ नमक प्लांटनावां, कुमाचन में स्थापित किया गया है |
- हाल ही झालावाड़ में चन्द्रभागा पशु मेले का आयोजन किया जा रहा है |
- राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना के लिए कुल 36 मतगणना केन्द्र बनाए गए है |
- पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से 21-30 दिसम्बर तक शिल्पग्राम उत्सव का आयोजन उदयपुर में किया जाएगा |
- राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 में अंशुमन सिंह (सबसे युवा) एवं हरिमोहन शर्मा (सबसे बुजुर्ग) विधायक बनने वाले क्रमशः हैं |
- राष्ट्रीय निशानेबाज़ी चैंपियनशिप में रेपिड फायर पिस्टल का खिताब अभिनव चौधरी ने जीता है |
- हाल ही में राजस्थान से प्रशांत अग्रवाल को विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया |
- दो दिवसीय राजस्थान साहित्य महोत्सव आडावल फेस्टिवल-2023 का आयोजन उदयपुर में किया गया है |
- 1 से 3 दिसंबर 2023 तक कुंभलगढ़ फेस्टिवल का आयोजन राजसमंद में किया जा रहा है |
- राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में राजस्थान मूल के विद्यार्थियों को पहली बार 29 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा|
- नेशनल सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ एम्प्लॉयमेंट फॉर डिसएबल्ड पीपल द्वारा वर्ष 2023 के लिए डॉ. वैभव भंडारी को यशवंत केलकर और हेलन केलर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा |
- केप-टाउन विश्वविद्यालय, दक्षिण अफ्रीका के ड्रग डिस्कवरी रिसर्च सेंटर में भंवरसिंह जाखड़ का वैज्ञानिक पद पर चयनित किया गया है |
- हाल ही में विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने का रिकॉर्ड कैलाश सोनी ने बनाया है |
- 66वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में पुरुष स्कीट शूटिंग प्रतिस्पर्द्धा में अनंतजीत ने स्वर्ण पदक जीता है |
- अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय तीरन्दाज़ी प्रतियोगिता में राजस्थान ने तीन पदक जीते हैं |
- उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का 10वां संस्करण 11 से 14 जनवरी 2024 तक आयोजित किया गया |
- राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार-2022 के अंतर्गत भवन वर्ग का प्रथम पुरस्कार अजमेर रेलवे वर्कशॉप को दिया गया |
- भारत सरकार ने उदयपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भटेवर को राष्ट्रीय स्तर पर प्रामाणित घोषित किया गया है |
- लंदन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कार डिजायन क्षेत्र (कलर एवं इंटीरियर) में रेखा मीणा ने विश्व का प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है |
- दिल्ली में आयोजित पहले खेलो इंडिया पैरा गेम्स में सीकर की रजनी ने सीनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है |
- UAE में आयोजित एशियाई युवा शतरंज U-8 प्रतियोगिता में कियाना परिहार ने रजत पदक जीता है |
- हाल में जारी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में बच्चियों के साथ यौन शोषण मामलों में जयपुर शहर शीर्ष स्थान पर है |
- विजय हजारे ट्रॉफी 2023 के फाइनल में हरियाणा ने राजस्थान को हराकर ख़िताब जीता |
- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के 2022-23 आंकड़ों के अनुसार निमोनिया के कारण मृत्यु में राजस्थान का दूसरा स्थान है |
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का OSD योगेश कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है |
- भारतीय दलित साहित्य अकादमी के द्वारा डॉ. अम्बेडकर साहित्यश्री नेशनल अवॉर्ड से डॉ. मोहनलाल सोनल ‘मनहंस’ को सम्मानित किया गया है |
- लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट (LCA) मार्क L.A तेजस लड़ाकू एयरक्राफ्ट को नाल एयरबेस, बीकानेर पर तैनात किया जाएगा |
- राज्य में पेपर लीक की जाँच एवं रोकथाम हेतु वी.के. सिंह के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है |
- नई दिल्ली में आयोजित पहले खेलो इंडिया पैरा गेम्स में राजस्थान ने कुल 43 पदक जीते हैं जिसमे 10 स्वर्ण, 20 रजत और 13 काँस्य. राजस्थान ने पदक तालिका में छठा स्थान हासिल किया, हरियाणा ने 105 पदक जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया |
- राजस्थान सरकार द्वारा करों से प्राप्त आय में आबकारी (शराब) कर से प्राप्त आय का हिस्सा 14.89 प्रतिशत है |
- राज्यपाल ने 16वीं राजस्थान विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में कालीचरण सराफ को शपथ दिलाई है |
- गुजरात के नाडियाड में आयोजित 67वीं नेशनल स्कूल तीरंदाज़ी में सचिन चेची ने राजस्थान के लिए दो रजत एवं एक काँस्य पदक जीते हैं |
- राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में ‘शी इज डिजिटल इंडिया अभियान’ रुमा देवी द्वारा चलाया जा रहा है |
- हाल ही में राजस्थान को बेस्ट डॉमेस्टिक डेस्टिनेशन स्टेट अवॉर्ड से नवाज़ा गया है |
- संयुक्त राष्ट्र ने 2024 वर्ष को अंतर्राष्ट्रीय ऊँट वर्ष घोषित किया है |
- समग्र शिक्षा विभाग द्वारा बाल वाटिका स्कूली स्तर पर स्वास्थ्य जानकारी हेतु होलिस्टिक कार्ड बनाए जाएँगे |
- कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन ने जतन संस्थान के साथ मिलकर राज्य में बालश्रम मुक्ति हेतु पैन इंडिया अभियान चलाया है |
- उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन का सर्वश्रेष्ठ रेलवे स्टेशन राइकाबाग रेलवे स्टेशन, जोधपुर को घोषित किया गया है |
- कुंभलगढ़ में हेलीकॉप्टर जॉयराइड की शुरुआत की जाएगी |
- राज्यपाल कलराज मिश्र ने उदयपुर में शिल्प ग्राम महोत्सव का उद्घाटन किया |
- मातासुख गाँव, नागौर राजस्थान का एकमात्र ऐसा गाँव जो बसने से आज तक पूर्णतः शराब मुक्त है |
- 22 दिसम्बर, 2023 को राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण किए हैं |
- राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा ‘पधारो म्हारे शिल्पग्राम’ राष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन जवाहर कला केंद्र, जयपुर में किया गया है |
- केंद्रीय साहित्य अकादमी का सर्वोच्च पुरस्कार गजेसिंह राजपुरोहित को प्रदान किया गया है |
- हाल ही में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम को 115 मिलियन वर्ष पुराना शार्क जीवाश्म जैसलमेर में मिला है |
- डॉ. राजेश व्यास और जयेंद्र जड़ेजा को पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर की ओर से वर्ष 2023 के लिए ‘कोमल कोठारी स्मृति लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाज़ा गया है |
- खेलो इंडिया पैरा गेम्स की शूटिंग स्पर्धा में 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतने वाले विजय सिंह कुंटल का संबंध भरतपुर जिले से हैं |
- हाल ही में महावीर सैनी को वर्ष 2023 का द्रोणाचार्य खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |
- सुरेंद्र अवाना को किसान दिवस के अवसर पर आईसीएआर ने नल संरक्षण पुरस्कार- 2023 से सम्मानित किया है |
- भारतीय समाज विज्ञान एवं अनुसंधान परिषद द्वारा जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर को थार रेगिस्तान में पारंपरिक जल संरक्षण पद्धतियों पर शोध हेतु 10 लाख रुपये का प्रोजेक्ट दिया गया है |
- महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की है |
- राजस्थान के किसान सुंडाराम वर्मा और जगदीश प्रसाद पारीक को नई दिल्ली में आयोजित किसान दिवस पर अन्नदाता कार्यक्रम में सम्मानित किया गया |
- नई दिल्ली स्थित राजस्थान से जुड़े ऐतिहासिक स्थल बीकानेर हाउस को यूनेस्को ने सांस्कृतिक विरासत श्रेणी के एशिया प्रशांत पुरस्कार से सम्मानित किया है |
- राजस्थान में संचालित चिरंजीवी योजना और RGHS योजना को आयुष्मान महात्मा गांधी योजना में मर्ज किया गया है |
- बीकानेर जिले के नाल व सालासर क्षेत्र में 25 मिलियन हैवी क्रूड ऑयल व प्राकृतिक गैस के भंडार मिले हैं |
- पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव-2024 24 जनवरी से 04 फरवरी, 2024 के बीच मेंआयोजित किया जाएगा |
- राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर ई-प्रोसिक्युशन के मामले में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है |
- राज्य में नीमज माता रोप-वे उदयपुर जिले में तैयार किया गया है |
- राम मंदिर के लिए शिल्पकार इकबाल सक्का ने स्वर्ण चरण पादुकाओं का निर्माण किया है |
- बंशीपुर पहाड़पुर के लाल संगमरमर पत्थरों से भगवान आदिनाथ का भव्य मंदिर किशनगढ़ में बन रहा है |
- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध करवाने हेतु नाथद्वारा जिला अस्पताल, राजसमंद को पहला स्थान मिला है |
- राज्य अक्षय ऊर्जा निगम द्वारा बीकानेर में 2450 मेगावॉट का सोलर पार्क विकसित किया जाएगा |
- प्रदेश में ई वेस्ट से निजात पाने के लिए RIICO द्वारा 16 ई-वेस्ट रिसाइक्लिंग व डिसमेंटलिंग इकाइयां स्थापित की जायेगी |
- कुलदीप सिंह परिहार और सुनील कुमार सोलंकी को हैदराबाद में आयोजित 10वीं अंतर्राष्ट्रीय वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग और इंकलाइन बेंच प्रेस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है |
- क्रिकेटर कपिल देव व मदन लाल द्वारा ‘इंडिया बेस्ट होम्योपैथिक इफ्लूएंज़र अवॉर्ड 2023’ से डॉ. रावत चौधरी को सम्मानित किया गया है |
- तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘कौमारकॉन-2023’ का आयोजन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में किया जा रहा है |
- पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) में केंद्र सरकार द्वारा 90 प्रतिशत का वित्तीय योगदान दिया जाएगा |
- हाल ही में राजेश डागा को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का निजी सचिव नियुक्त किया गया है |
- राज्य सरकार द्वारा 1 जनवरी, 2024 से PM उज्ज्वला योजना एवं BPL परिवार की महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की गई है |
- हाल ही में सिद्धि जौहरी को अयोध्या में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय रत्न से सम्मानित किया गया है |
- खेलो इंडिया नेशनल वीमेंस लीग में राज्य की दिव्या पंवार ने जूडो में स्वर्ण पदक जीता है |
- ऑनलाइन पोर्टल ट्रैवल एंड लीज़र ने साल 2024 में देश में घूमने के लिए सबसे सुन्दर व बेहतरीन 12 प्रदेशों में राजस्थान को 5वाँ स्थान प्रदान किया है |
- सेंट्रल जू अथॉरिटी ने कोटा में बनने वाले देश के पहले ‘इंडिपेंडेंट स्नेक पार्क’ को मंजूरी प्रदान की है |
- केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से अपराध नियंत्रण में सराहनीय कार्य करने वाले राज्य के 41 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा |
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस एम. एम. श्रीवास्तव को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है |
- केंद्र सरकार ने राजस्थान कैडर की IPS अधिकारी नीना सिंह को CISF की पहली महिला DG नियुक्त किया है|
नवंबर 2024 डेली करेंट अफेयर्स हिंदी में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जैसे रेलवे, बैंक एसएससी, यूपीएससी | जाने नवंबर 2024 में घटने वाली सभी...
हाल की घटनाओं में, वैश्विक मुद्दों से लेकर क्षेत्रीय पहलों तक कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आई हैं। इनमें जलवायु परिवर्तन रणनीतियाँ, स्वास्थ्य...
करंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम का वह भाग है जो आपके सपनों की नौकरी चुनने की संभावनाओं को बढ़ा सकता है। ऐसा इसलिए है...
Latest Current Affairs 2026
Mamadi Doumbouya Elected as President of GuineaMamadi Doumbouya has been elected as the new Presiden...
To ace any competitive exam at the state and central levels, one must have a solid understanding of...
Understanding current affairs is crucial for acing any competitive exam at the centre and state leve...
It is essential to comprehend current events to crack any competitive exam. Students choose to read...